Get App

Budget 2023: क्या स्वास्थ्य खर्च को प्राथमिकता देगी सरकार? लक्ष्य से है खासी पीछे

Budget 2023: 2019 में भारत सरकार का हेल्थ खर्च प्रति व्यक्ति 69 डॉलर रहा था। वहीं फिलीपींस में यह आंकड़ा 154 डॉलर, इंडोनेशिया में 175 डॉलर, चीन में 492 डॉलर, थाईलैंड में 524 डॉलर और ब्राजील में 610 डॉलर था। भारत के कमजोर स्वास्थ्य परिणाम और उम्मीद से कमजोर आर्थिक प्रदर्शन की एक वजह स्वास्थ्य पर कम सरकारी खर्च भी रहा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 29, 2023 पर 5:04 PM
Budget 2023: क्या स्वास्थ्य खर्च को प्राथमिकता देगी सरकार? लक्ष्य से है खासी पीछे
Budget 2023 : 2022-23 में हेल्थ सेक्टर के लिए अलोकेशन में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन अच्छी गुणवत्ता और सस्ती यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज हासिल करने के लिए यह खासा कम था

Budget 2023: यह जानी मानी बात है कि हेल्थ पर ज्यादा सरकारी खर्च वाले देशों में नतीजे बेहतर मिलते रहे हैं। उदाहरण के लिए, भारत की तुलना में ब्राजील, चीन, इंडोनेशिया, फिलीपींस और थाईलैंड में बच्चों के जन्म पर जीवन प्रत्याशा बेहतर होती है। दरअसल, 2019 में भारत सरकार का हेल्थ खर्च प्रति व्यक्ति 69 डॉलर रहा था। वहीं फिलीपींस में यह आंकड़ा 154 डॉलर, इंडोनेशिया में 175 डॉलर, चीन में 492 डॉलर, थाईलैंड में 524 डॉलर और ब्राजील में 610 डॉलर था। भारत के कमजोर स्वास्थ्य परिणाम और उम्मीद से कमजोर आर्थिक प्रदर्शन की एक वजह स्वास्थ्य पर कम सरकारी खर्च भी रहा है।

बजट में हो सही अलोकेशन

हेल्थ के लिए बजटीय अलोकेशन लगातार कम हो रहा है, जिससे 2025 तक जीडीपी की तुलना में 2.5 फीसदी का लक्ष्य हासिल करना खासा मुश्किल हो गया है। उदाहरण के लिए, वित्त वर्ष 2020-21 में भारत का बजटीय आवंटन जीडीपी का महज 1.8 फीसदी था। भले ही पिछले कुछ दशकों की तुलना में यह ज्यादा है, लेकिन 2025 तक 2.5 फीसदी लक्ष्य तक पहुंचने से यह काफी दूर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें