Stock Market : बजट वीक में होगी दमदार कमाई, अगर इन 10 फैक्टर्स पर रखेंगे पैनी नजर

Union Budget 2023: रेलिगेयर ब्रोकिंग के वीपी (टेक्निकल रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा कि बाजार में आगे ज्यादा मुश्किलों के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही यूनियन बजट और यूएस फेड की मीटिंग जैसी घटनाओं के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बजट न सिर्फ फाइनेंशियल मार्केट्स, बल्कि इकोनॉमी के लिए भी खासा अहम रहेगा

अपडेटेड Jan 29, 2023 पर 2:32 PM
Budget 2023 : पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1,291 अंक यानी 2.13 फीसदी गिरकर 59,331 पर और निफ्टी50 (Nifty50) 423 अंक यानी 2.35 फीसदी गिरकर 17,604 पर बंद हुआ

Union Budget 2023 : शुक्रवार को शेयर बाजार में उठे बिकवाली के तूफान के बाद नई मंथली सीरीज के पहले दिन यानी 27 जनवरी को चार महीने के लो पर पहुंच गया। इसके चलते बीते साल 23 दिसंबर के सबसे बड़ी वीकली गिरावट दर्ज की गई। बाजार में अगले हफ्ते आने वाले यूनियन बजट 2023 (Budget 2023) और एफओएमसी मीटिंग के नतीजों के चलते बाजार में ट्रेडर्स सतर्क बने रहे।

पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1,291 अंक यानी 2.13 फीसदी गिरकर 59,331 पर और निफ्टी50 (Nifty50) 423 अंक यानी 2.35 फीसदी गिरकर 17,604 पर बंद हुआ। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट कुछ ज्यादा रही। सप्ताह के दौरान बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, एनर्जी, मेटल और इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉक्स में भारी गिरावट से इक्विटीज पर दबाव बना। वहीं ऑटो, एफएमसीजी और टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में खरीदारी देखने को मिली।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के वीपी (टेक्निकल रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा, “बाजार में आगे ज्यादा मुश्किलों के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही यूनियन बजट और यूएस फेड की मीटिंग जैसी घटनाओं के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।” उन्होंने आगे रिस्क मैनेजमेंट पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए।


अगले सप्ताह इन 10 फैक्टर्स पर बाजार की रहेगी नजर...

यूनियन बजट 2023

Union Budget 2023 : यूनियन बजट न सिर्फ फाइनेंशियल मार्केट्स, बल्कि इकोनॉमी के लिए भी खासा अहम रहेगा। इसके नीतिगत ऐलानों के चलते कई सेक्टर्स की चाल तय होगी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के हेड (इंस्टीट्यूशनल रिसर्च) Varun Lohchab ने कहा, “सरकार देश के सप्लाई से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर के साथ सेक्टर के लिए कैपेक्स 20-25 फीसदी बढ़ा सकती है। यह अगले आम चुनाव से पहले सरकार का आखिरी बजट है, इसलिए फूड सब्सिडी, एम्प्लॉयमेंट गारंटी और रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अलोकेशन बढ़ा सकती है।” इसके अलावा, कंजम्प्शन बढ़ाने के उपायों में ग्रामीण भारत पर खासा जोर हो सकता है।

एफओएमसी मीटिंग

FOMC Meet : 31 जनवरी और 1 फरवरी को होने वाली दो दिवसीय मीटिंग के नतीजे बाजार के लिए खासे अहम होंगे। हाल के दौर में फेड अधिकारियों की सख्त कमेंट्री, महंगाई को प्राथमिकता के चलते फेड रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स की एक और बढ़ोतरी की उम्मीद है, जो फरवरी में 4.50-4.75 फीसदी की रेंज में जा सकती है।

इसके अलावा, इनवेस्टर्स की नजर Bank of England (BoE) और European Central Bank (ECB) के ब्याज दरों से जुड़े फैसलों पर रहेगी।

Budget 2023 Expectations LIVE Updates: अगले वित्त वर्ष में CPSEs का होगा प्राइवेटाइजेशन, बजट में टैक्स पेयर्स पर होगा ज्यादा ध्यान

ग्लोबल इकोनॉमिक डेटा प्वाइंट्स

अगले हफ्ते ये ग्लोबल इकोनॉमिक डेटा प्वाइंट बाजार को कर सकते हैं प्रभावित :

Image22812023

कॉर्पोरेट अर्निंग्स

अगले हफ्ते 600 से ज्यादा कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी कर सकती हैं। इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, एचडीएफसी, बजाज फिनसर्व, बीपीसीएल, गेल, टेक महिंद्रा, एसीसी, कोल इंडिया, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, सन फार्मा, यूपीएल, ब्रिटानिया, टाइटन कंपनी और डिवीज लैब शामिल हैं।

ऑटो सेल्स

Auto sales : ऑटो सेल्स के मासिक बिक्री के आंकड़े 1 फरवरी को घोषित होंगे। इसलिए, टाटा मोटर्स (Tata Motors), मारुति सुजूकी (Maruti Suzuki), टीवीएस मोटर (TVS Motor), बजाज ऑटो (Bajaj Auto), अशोक लीलैंड (Ashok Leyland), आयशर मोटर्स (Eicher Motors), एस्कॉर्ट्स (Escorts), हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) सहित सभी ऑटो स्टॉक्स सुर्खियों में रहेंगे।

Emkay ने 27 जनवरी की अपनी रिपोर्ट में कहा कि मजबूत ऑर्डर बुक और प्रोडक्शन में बढ़ोतरी के चलते पैसेंजर वॉल्यूम में सुधार दिखने का अनुमान है।

बजट 2023: सेनाओं के आधुनिकीकरण पर होगा सरकार का जोर, चीन बॉर्डर पर टेंशन का दिखेगा असर

घरेलू इकोनॉमिक डेटा प्वाइंट्स

फिस्कल डेफिसिट और इंफ्रास्ट्रक्चर आउटपुट के आंकड़े 31 जनवरी को जारी होंगे। वहीं जनवरी के एसएंडपी ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई डेटा 1 फरवरी को जारी होने हैं।

जनवरी के S&P Global Services PMI और 27 जनवरी को समाप्त सप्ताह के विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े 3 फरवरी को जारी होंगे।

एफआईआई निवेश

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FIIs) की तरफ से जारी बिकवाली से बाजार का सेंटीमेंट कमजोर बना हुआ है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि फेडरल रिजर्व की सख्त पॉलिसी जारी रहने तक एफआईआई फ्लो में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

पिछले हफ्ते FIIs ने शेयरों में कुल 9,300 करोड़ रुपये की बिकवाली की। सिर्फ शुक्रवार को ही 5,977.86 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जो 18 अप्रैल 2022 के बाद किसी एक दिन में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।

टेक्निकल व्यू

Technical view : Nifty50 पिछले एक महीने में अहम सपोर्ट जोन तोड़ दिए और 17,800 के स्तर से नीचे चला गया है। वीकली चार्ट्स पर लॉन्ग बियरिश कैंडिल बनने से कमजोर सेंटीमेंट के संकेत मिल रहे हैं।

स्टॉक्सबॉक्स के हेड (टेक्निकल एनालिस्ट) रोहन शाह ने कहा, “पिछले सप्ताह भारी बिकवाली के बाद, सभी की नजरें 200 डीईएमए पर टिकी हूं, तेजड़ियों के लिए यही एक मात्र उम्मीद की किरण है।” 17,470-17,420 पर मजबूत सपोर्ट जोन देखने को मिलेगा।

एफएंडओ संकेत और इंडिया विक्स

मंथली ऑप्शन डेटा के मुताबिक, 18,000 स्ट्राइक पर अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट है, जो निफ्टी50 के लिए अगला अहम रेजिस्टैंस एरिया हो सकता है। इसके बाद 18,500 पर रेजिस्टैंस मिलेगा।

पुट की बात करें तो सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट 18,000 स्ट्राइक पर है, जिसके बाद 17,500 और 17,000 स्ट्राइक पर ओपन इंटरेस्ट है।

उक्त डेटा से 18,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर बाजार के लिए अहम हो सकता है।

बाजार में डर का इंडेक्स माना जाने वाला India VIX सप्ताह के दौरान 25.60 फीसदी बढ़कर 17.32 के स्तर पर पहुंच गया, जो इससे पिछले सप्ताह 13.79 के स्तर पर था।

कॉर्पोरेट एक्शन

अगले सप्ताह 30 से ज्यादा स्टॉक्स में एक्स-डिविडेंड ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। इनमें 360 ONE WAM (पुराना नाम IIFL Wealth), Hindustan Zinc, LTIMindtree, Siemens, Mastek, Saregama India, TVS Motor, Coforge, NTPC, Sundaram-Clayton, Torrent Pharma और Vedanta शामिल हैं।

अगले सप्ताह के लिए ये हैं अहम कॉर्पोरेट एक्शन :

Image12812023

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।