Get App

Budget 2023: तेजी से रिकवरी के लिए ट्रैवल सेक्टर चाहता है इंडस्ट्री का दर्जा, टैक्स बेनिफिट्स

Budget 2023: ट्रैवल से जुड़ी गतिविधियां पिछले एक साल में बढ़ने से टूरिज्म इंडस्ट्री ने थोड़ी राहत की सांस ली है। हालांकि अभी भी यह सेक्टर कोरोना महामारी के पहले वाले स्तर पर नहीं पहुंच सका है और इसके लिए आगामी यूनियन बजट 2023-24 से बड़ी आस लगाए हुए बैठा है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 13, 2023 पर 9:21 PM
Budget 2023: तेजी से रिकवरी के लिए ट्रैवल सेक्टर चाहता है इंडस्ट्री का दर्जा, टैक्स बेनिफिट्स
क्रिसिल के मुताबिक देश की ट्रैवल इंडस्ट्री वित्त वर्ष 2024 में ही पूरी तरह से उबर पाएगी

Budget 2023: ट्रैवल इंडस्ट्री के लिए साल 2020 और 2021 काफी मुश्किल भरे रहे थे। यह कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित होने वाली इंडस्ट्री में से एक था। हालांकि महामारी का असर खत्म होने के बाद लोगों ने फिर से घूमना-फिरना शुरू कर दिया है, जिससे इंडस्ट्री ने थोड़ी राहत की सांस ली है। हालांकि अभी भी यह सेक्टर कोरोना महामारी के पहले वाले स्तर पर नहीं पहुंच सका है और इसके लिए आगामी यूनियन बजट 2023-24 (Union Budget 2023-24) से बड़ी आस लगाए हुए बैठा है।

महामारी की मार

कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते पर्यटन से जुड़ी गतिविधियां एकदम ठप हो गई थी। इसके चलते इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर छंटनी और रेवेन्यू का नुकसान देखने को मिला।

साल 2020 की शुरुआत से अबतक देश में कोरोना की तीन लहरें आ चुकी हैं। इस दौरान ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े करीब 2.15 करोड़ लोगों ने रोजगार खो दिए। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने पिछले साल मार्च में लोकसभा में यह जानकारी दी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें