Budget 2023: FY23 का वित्तीय घाटा रह सकता है अनुमान से कम, बजट में ग्रोथ पर होगा फोकस

Budget 2023: पिछले 2 बजट में हमको यह देखने को मिला है कि सरकार पॉलिसी और कर नीति के गैप को भरने के लिए इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की बात पर ध्यान देती रही है। इस बजट में भी हमें इंडस्ट्री फ्रेंडली पॉलिसी देखने को मिल सकती हैं। जिससे देश की ओवरऑल इकोनॉमी को बूस्ट मिलेगा

अपडेटेड Jan 26, 2023 पर 2:46 PM
Story continues below Advertisement
इस बजट में मेक इन इंडिया, रोजगार बढ़ाने और प्राइवेट सेक्टर के निवेश को बढ़ाने पर भी फोकस होगा

Budget 2023: पिछले 9 महीनों के दौरान देश में टैक्स कलेक्शन में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। वर्तमान वर्ष में अब तक हुआ टैक्स कलेक्शन बजटीय अनुमान से भी ज्यादा रहा है। ऐसे में वित्तवर्ष 2023 का वित्तीय घाटे का आंकड़ा बजटीय अनुमान से भी कम रह सकता है। अगर ऐसा होता है तो ये अपने में एक बड़ा पॉजिटिव सरप्राइज होगा। ये बातें Ladderup Wealth Management के राघवेंद्र नाथ ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कही हैं।

बजट में हायर ग्रोथ के सिग्नल और टैक्स में कोई बड़ी बढ़ोतरी न होने पर बाजार होगा खुश

लैडरअप वेल्थ के मैनेजिंग डायरेक्टर राघवेंद्र नाथ का मानना है कि अगर बजट में हायर ग्रोथ के सिग्नल मिलते हैं और टैक्स में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं होती है तो बाजार बजट को पंसद करेगा। उन्होंने आगे कहा कि इस बात की अच्छी संभावना है कि साल 2023 में बाजार अच्छा रिटर्न देगा। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि यह रिटर्न ब्रॉडर मार्केट पर आधारित न होकर स्टॉक स्पेसफिक होगा। बाजार पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि पिछले 2 सालों की तुलना में आगे आने वाले महीनों में हमें बाजार में कुछ ज्यादा वोलैटिलिटी देखने को मिल सकती है।


10 में से 9 इक्विटी F&O ट्रेडर्स को हुआ नुकसान, खुशियों का शहर कोलकाता बना घाटे का शहर: सेबी स्टडी

इस बार का बजट ग्रोथ ओरिएंटेड रहने की संभावना

बजट की संभावनाओं से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस बार का बजट ग्रोथ ओरिएंटेड रहेगा। जिसमें इकोनॉमी की रिकवरी को और पुश देने पर फोकस होगा। पिछले 2 बजट में हमको यह देखने को मिला है कि सरकार पॉलिसी और कर नीति के गैप को भरने के लिए इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की बात पर ध्यान देती रही है। इस बजट में भी हमें इंडस्ट्री फ्रेंडली पॉलिसी देखने को मिल सकती हैं। जिससे देश की ओवरऑल इकोनॉमी को बूस्ट मिलेगा। इसके अलावा इस बजट में मेक इन इंडिया, रोजगार बढ़ाने और प्राइवेट सेक्टर के निवेश को बढ़ाने पर भी फोकस होगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।