Get App

Stock Market : बजट वीक में होगी दमदार कमाई, अगर इन 10 फैक्टर्स पर रखेंगे पैनी नजर

Union Budget 2023: रेलिगेयर ब्रोकिंग के वीपी (टेक्निकल रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा कि बाजार में आगे ज्यादा मुश्किलों के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही यूनियन बजट और यूएस फेड की मीटिंग जैसी घटनाओं के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बजट न सिर्फ फाइनेंशियल मार्केट्स, बल्कि इकोनॉमी के लिए भी खासा अहम रहेगा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 29, 2023 पर 2:32 PM
Stock Market : बजट वीक में होगी दमदार कमाई, अगर इन 10 फैक्टर्स पर रखेंगे पैनी नजर
Budget 2023 : पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1,291 अंक यानी 2.13 फीसदी गिरकर 59,331 पर और निफ्टी50 (Nifty50) 423 अंक यानी 2.35 फीसदी गिरकर 17,604 पर बंद हुआ

Union Budget 2023 : शुक्रवार को शेयर बाजार में उठे बिकवाली के तूफान के बाद नई मंथली सीरीज के पहले दिन यानी 27 जनवरी को चार महीने के लो पर पहुंच गया। इसके चलते बीते साल 23 दिसंबर के सबसे बड़ी वीकली गिरावट दर्ज की गई। बाजार में अगले हफ्ते आने वाले यूनियन बजट 2023 (Budget 2023) और एफओएमसी मीटिंग के नतीजों के चलते बाजार में ट्रेडर्स सतर्क बने रहे।

पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1,291 अंक यानी 2.13 फीसदी गिरकर 59,331 पर और निफ्टी50 (Nifty50) 423 अंक यानी 2.35 फीसदी गिरकर 17,604 पर बंद हुआ। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट कुछ ज्यादा रही। सप्ताह के दौरान बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, एनर्जी, मेटल और इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉक्स में भारी गिरावट से इक्विटीज पर दबाव बना। वहीं ऑटो, एफएमसीजी और टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में खरीदारी देखने को मिली।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के वीपी (टेक्निकल रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा, “बाजार में आगे ज्यादा मुश्किलों के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही यूनियन बजट और यूएस फेड की मीटिंग जैसी घटनाओं के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।” उन्होंने आगे रिस्क मैनेजमेंट पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए।

अगले सप्ताह इन 10 फैक्टर्स पर बाजार की रहेगी नजर...

सब समाचार

+ और भी पढ़ें