Budget 2024: 1 फरवरी 2024 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। बजट से सभी उम्मीद कर रहे हैं कि वह ऐसा हो जो अर्थव्यवस्था को बूस्ट दे और आम लोगों के हाथ में आने वाला पैसा बढ़े। इस बार बजट से सरकारी कर्मचारियों को काफी उम्मीदें हैं। सरकारी कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाए जानें की डिमांड कर रहे हैं। इस बार बजट में इसके बढ़ने की उम्मीद सबसे ज्यादा है। देश में इस साल अप्रैल-मई में चुनाव होने वाले हैं। 1 फरवरी को पेश होने वाला बजट चुनावों से पहले पेश होने वाला अंतरिम बजट है। ऐसे में देखना होगा कि चुनावों से पहल सरकार केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को सैलरी में बंपर बढ़ोतरी का तोहफा देगी।
