Get App

Budget 2024 : जीएसटी स्ट्रक्चर में बदलाव, डिसइनवेस्टमेंट पर फोकस और ज्यादा कैपिटल एक्सपेंडिचर चाहता है CII

Union Budget 2024 : सीआईआई ने कहा है कि उसने अंतरिम बजट को लेकर जो सलाह दी है, उससे इंडिया को साल 2047 तक विकसित अर्थव्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं इंडिया साल 2047 तक डेवलप्ड इकोनॉमी बन जाएगा। 2047 में देश की आजादी के 100 साल पूरे होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2024 पर 9:39 AM
Budget 2024 : जीएसटी स्ट्रक्चर में बदलाव, डिसइनवेस्टमेंट पर फोकस और ज्यादा कैपिटल एक्सपेंडिचर चाहता है CII
Union Budget 2024 : लोकसभा चुनावों से पहले आने वाले इस बजट में सरकार का फोकस ग्रामीण और कृषि क्षेत्र पर रहने की उम्मीद है।

Interim Budget 2024 : प्रमुख उद्योग चैंबर कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज यानी सीआईआई (CII) ने अंतरिम बजट (Interim Budget) से पहले वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को सलाह दी है। उसने कहा है कि कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाने, डिसइनवेस्टमेंट के प्रोसेस को तेज करने और पीएलआई (PLI) स्कीम का दायरा बढ़ाने के उपाय करने होंगे। सीआईआई ने कहा है कि उसने अंतरिम बजट को लेकर जो सलाह दी है, उससे इंडिया को साल 2047 तक विकसित अर्थव्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं इंडिया साल 2047 तक डेवलप्ड इकोनॉमी बन जाएगा। 2047 में देश की आजादी के 100 साल पूरे होंगे। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को यूनियन बजट 2024 पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट होगा। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनावों के बाद जो नई सरकार बनेगी वह जुलाई में पूर्ण बजट पेश करेगी।

वित्तमंत्री के बजट भाषण में निगाहें उन उपायों पर होंगी, जो मोदी सरकार के ग्रोथ के लक्ष्य को हासिल करने में मददगार हो सकती हैं। लोकसभा चुनावों से पहले आने वाले इस बजट में सरकार का फोकस ग्रामीण और कृषि क्षेत्र पर रहने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कृषि सेक्टर की ग्रोथ काफी सुस्त पड़ गई है। इस सेक्टर ने इकोनॉमी को तब सहारा दिया था, जब कोरोना की महामारी की वजह से आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ गई थीं। ऐसे में कृषि क्षेत्र को मुश्किल वक्त में सरकार की मदद की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : Budget 2024 Expectations LIVE: हलवा सेरेमनी खत्म, 31 को आएंगे आर्थिक सर्वे, देश की सेहत का होगा लेखा-जोखा

CII ने अंतरिम बजट से पहले वित्तमंत्री को निम्नलिखित सलाह दी है :

सब समाचार

+ और भी पढ़ें