Budget 2024: एक करोड़ सरकारी कर्मचारियों के लिए बजट में होगा बड़ा ऐलान, DA बढ़कर होगा 50%, सैलरी में होगा डबल इजाफा

Budget 2024 Central Employee DA Hike: डीए की अगली दरों का ऐलान बजट के समय या फरवरी-मार्च महीने में हो सकता है, क्योंकि अगले साल अप्रैल से मई के बीच लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की उम्मीद है, इस दौरान आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। इसके बाद केंद्र सरकार डीए में बढ़ोतरी नहीं कर सकेगी

अपडेटेड Dec 18, 2023 पर 11:57 AM
Budget 2024: नया साल केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए कई तोहफे लेकर आने वाला है।

Budget 2024 Central Employee DA Hike: 2023 की तरह नए साल 2024 भी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए कई तोहफे लेकर आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए साल में कर्मचारी के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance- DA) और पेंशनर्स के महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे वेतन और पेंशन में बंपर बढ़ोतरी हो सकती है। लेबर मिनिस्ट्री की ओर से जारी अनुमानों के मुताबिक जुलाई से अक्टूबर तक के पीरियड के लिए AICPI डेटा जारी किया है। नवंबर और दिसंबर का डेटा आना बाकी है जिसके बाद ही ये साफ हो पाएगा कि नए साल में कितना DA बढ़ेगा। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार डीए बढ़ाने का ऐलान बजट में कर सकती है।

नए साल में बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों को 46% DA का फायदा मिलता है। ये जुलाई से दिसंबर 2023 तक लागू किया गया है। DA में अगली बढ़ोतरी जनवरी 2024 में होगी, इसकी घोषणा होली के आसपास होने की उम्मीद है। AICPI इंडेक्स के छमाही आंकड़ों के आधार पर कर्मचारियों-पेंशनर्स की डीए और डीआर दरें जनवरी और जुलाई में रिवाइज की जाती हैं। 2023 में जनवरी और जुलाई को मिलाकर कुल 8% DA बढ़ाया गया है और अब अगला DA साल 2024 में रिवाइज किया जाएगा, जो जुलाई से दिसंबर 2023 के AICPI इंडेक्स डेटा पर निर्भर करेगा।


नए साल में DA पहुंच सकता है 50 फीसदी

दरअसल, 30 नवंबर को लेबर मिनिस्ट्री ने AICPI इंडेक्स के अक्टूबर के आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें 0.9 अंकों की बढ़ोतरी के बाद संख्या 138.4 पर पहुंच गई है और DA स्कोर 49% के करीब पहुंच गया है। ऐसा माना जा रहा है कि नए साल में DA में 4% या 5% की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, अभी नवंबर और दिसंबर के आंकड़े आने बाकी हैं, इसके बाद तय होगा कि 2024 में डीए कितना बढ़ेगा? अगर नवंबर और दिसंबर के आंकड़ों में बढ़ोतरी के बाद DA स्कोर 50% या उससे ज्यादा हो जाता है तो 4% बढ़ने के बाद DA 50% हो जाएगा। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों की सैलरी में रिवीजन किया जाएगा। केंद्र सरकार के लाए 7वें वेतन आयोग के तहत डीए 50 फीसदी तक पहुंचने पर डीए को बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाएगा। फिर DA का कैलकुलेशन जीरो से शुरू होगा।

बजट में हो सकता है ऐलान

डीए की अगली दरों का ऐलान बजट के समय या फरवरी-मार्च महीने में हो सकता है, क्योंकि अगले साल अप्रैल से मई के बीच लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की उम्मीद है, इस दौरान आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। इसके बाद केंद्र सरकार डीए में बढ़ोतरी नहीं कर सकेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को लुभाने के लिए बजट सत्र के दौरान ही डीए पर फैसला ले सकती है। अगर DA 4% और बढ़ जाए तो यह 50% हो जाएगा, इसका फायदा 48 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को मिलेगा।

पहले ही दिन निवेश डबल, Presstonic Engineering की मार्केट में धांसू एंट्री

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।