Get App

Budget 2024: रियल एस्टेट को 'हाउसिंग फॉर ऑल' पर फोकस बने रहने की आस, किफायती आवास के लिए टैक्स छूट बढ़ाने की मांग

2023 में भारत के टॉप 7 शहरों में लगभग 4.77 लाख रेजिडेंशियल यूनिट्स की रिकॉर्ड-तोड़ बिक्री देखी गई। देश की उच्च आर्थिक वृद्धि और होम लोन की ब्याज दरों में कमी की उम्मीद के कारण इस साल यानी 2024 में भी डिमांड में तेजी रहने का अनुमान है। रियल एस्टेट सेक्टर को वित्त मंत्री से काफी उम्मीदें हैं। 2024 में आम चुनाव होने के कारण फरवरी में इंटरिम बजट पेश किया जाएगा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 07, 2024 पर 11:30 PM
Budget 2024: रियल एस्टेट को 'हाउसिंग फॉर ऑल' पर फोकस बने रहने की आस, किफायती आवास के लिए टैक्स छूट बढ़ाने की मांग
Real Estate इंडस्ट्री सरकार से इस सेक्टर को रफ्तार देने वाले ट्रांसफॉर्मेटिव उपायों की गुजारिश कर रही है.

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करने वाली हैं। 2024 में आम चुनाव होने के कारण फरवरी में इंटरिम बजट पेश किया जाएगा और फिर चुनाव नतीजों के बाद केंद्र की सत्ता में आने वाली सरकार जुलाई माह में पूर्ण बजट पेश करेगी। फरवरी के बजट से अन्य इंडीविजुअल्स और सेक्टर्स की तरह ही रियल एस्टेट सेक्टर को भी काफी उम्मीदें हैं। सेक्टर का मानना है कि इंटरिम बजट खरीदार, डेवलपर्स, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस समेत सभी ​स्टेकहोल्डर्स के हित में रहेगा।

वैसे तो चुनाव से पहले इंटरिम बजट में बड़ी-बड़ी घोषणाएं नहीं होती हैं लेकिन फिर भी रियल एस्टेट सेक्टर को उम्मीद है कि वित्त मंत्री टैक्स में छूट को लेकर ऐलान कर सकती हैं। रियल एस्टेट सेक्टर का मानना है कि इस बार के बजट में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सभी को घर' विजन को महत्व दिया जाएगा, जिसके लिए किफायती आवास को बूस्ट देना जरूरी है। कोविड ने किफायती आवास को बुरी तरह प्रभावित किया है। ऐसे में इंडस्ट्री का मानना है कि होम लोन पर टैक्स छूट का दायरा बढ़ाने जैसे कदम इस दिशा में जरूरी हैं।

क्रेडाई की दलील: 5 लाख तक हो टैक्स छूट

क्रेडाई ने तर्क दिया है कि मौजूदा ब्याज दरें एक महत्वपूर्ण चुनौती पेश करती हैं। 2024 की दूसरी तिमाही तक रेपो दर में भी कटौती की संभावना नहीं है। ऐसे में होम लोन के टैक्स दायरे को बढ़ाने की जरूरत है। क्रेडाई इस बार के बजट में होम लोन पर टैक्स छूट को 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की मांग की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें