NPS News: देश का आम बजट पेश होने वाला है। बजट को लेकर आम जनता को काफी उम्मीदें भी हैं। वित्तमंत्री 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ये बजट पेश किया जा रहा है, ऐसे में सरकार की ओर से हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ महत्वपूर्ण ऐलान किए जा सकते हैं। ऐसे में सीनियर सिटीजन को लेकर भी अंतरिम बजट-2024 में ऐलान किए जाने की संभावना है। इस बजट में कई अहम ऐलान किए जाने की भी संभावनाएं हैं। ऐसे में उम्मीदें हैं कि सरकार नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) को लेकर भी अहम कदम उठा सकती है और लोगों के लिए उसे आकर्षक बना सकती है, ताकी लोगों का इस स्कीम के प्रति रुझान बढ़े। माना जा रहा है कि सरकार की ओर से एनपीएस में 75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग लोगों को कंट्रिब्यूशन और विड्रॉल पर टैक्स से जुड़ा फायदा पहुंचा सकती है।
