Get App

Budget 2024 : नॉर्थ ब्लॉक में पूरी हुई बजट से पहले की 'हलवा सेरेमनी', 1 फरवरी को पेश होगा बजट

Budget 2024 : 1 फरवरी को वित्त मंत्री द्वारा पेपरलेस फॉर्म में अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। एनुअल फाइनेंशियल स्टेटमेंट यानी बजट के साथ ही अनुदान की मांग, वित्त विधेयक सहित केंद्रीय बजट से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट "यूनियन बजट मोबाइल ऐप" पर उपलब्ध होंगे

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jan 24, 2024 पर 8:35 PM
Budget 2024 : नॉर्थ ब्लॉक में पूरी हुई बजट से पहले की 'हलवा सेरेमनी', 1 फरवरी को पेश होगा बजट
बजट से पहले परंपरा के मुताबिक आज बुधवार को हलवा सेरेमनी आयोजित की गई।

Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करेंगी। बजट से पहले परंपरा के मुताबिक आज बुधवार को हलवा सेरेमनी का आयोजन किया गया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड की मौजूदगी में नॉर्थ ब्लॉक में यह कार्यक्रम हुआ। बता दें कि बजट तैयारी की प्रक्रिया के फाइनल स्टेज में हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री द्वारा पेपरलेस फॉर्म में अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। एनुअल फाइनेंशियल स्टेटमेंट यानी बजट के साथ ही अनुदान की मांग, वित्त विधेयक सहित केंद्रीय बजट से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट "यूनियन बजट मोबाइल ऐप" पर उपलब्ध होंगे।

क्या है हलवा सेरेमनी के मायने

देश में कुछ भी बड़ा काम करने से पहले मुंह मीठा करने का रिवाज रहा है। इसी को देखते हुए देश में हलवा सेरेमनी की शुरुआती हुई। इसे नॉर्थ ब्लॉक में अन्य मंत्रालयों के सभी सहयोगियों और अधिकारियों को परोसा गया। समारोह के बाद आमतौर पर बजट डॉक्यूमेंट को प्रिंट कराया जाता है।

साल 2021 में बदलाव तब हुआ जब कोविड-19 महामारी बजट के कारण बजट पेपरलेस हो गया। हलवा सेरेमनी के बाद बजट तैयार करने में शामिल सभी वित्त मंत्रालय के अधिकारियों को बजट पेश होने तक नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में जाना होता है। नीति आयोग और अन्य संबंधित मंत्रालयों के परामर्श से तैयार किए गए अगले वित्तीय वर्ष के बजट में कोई लीकेज न हो, यह देखने के लिए ऐसा किया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें