Budget 2024: भारत का बजट 2024 पेश होने में अब करीब तीन दिन का ही समय बचा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अंतरिम बजट 2024 से सरकारी कर्मचारी खास उम्मीदें लगाए बैठें हैं। देश में कुछ ही महीने में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़े ऐलान कर सकती है। सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए बजट में वेतन को लेकर लोकलुभावन घोषणाएं हो सकती है। कर्मचारी उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार सैलरी को लेकर उनकी मांगे मान सकती है। अब देखना होगा कि सरकार बजट 2024 में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने, 8वें वेतन आयोग लाने और 18 महीने के डीए एरियर को लेकर घोषणा करेगी या नहीं?
1 फरवरी को वित्तमंत्री करेंगी ये 3 ऐलान?
1 फरवरी को बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सैलरी बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। सरकारी कर्मचारी काफी लंबे समय से सैलरी रिवाइज करने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में सरकारी कर्मचारियों की एसोसिएशन के साथ कई बार चर्चा भी हो चुकी है। सरकार बजट में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की करेगी तो कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी।
8वें वेतन आयोग को लेकर करेगी ऐलान?
यूनियन बजट 2024 में 8th Pay Commission को लेकर सरकार ऐलान कर सकती है। सरकार ऐसा करती है छोटे पदों पर काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ जाएगी। हालांकि, सरकार पहले कह चुकी है कि वह आठवां वेतन आयोग लाने का फिलहाल विचार नहीं कर रही है। लेकिन ये चुनावी साल है, तो सरकार इस मौके पर कर्मचारियों को खुशखबरी सुना सकती है।
केंद्र सरकार एक साल में 2 बार जनवरी और जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाती लेकिन कोविड के समय में सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक कोई भी महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाया। इसके बाद सरकार ने 1 जुलाई 2021 को महंगाई भत्ते में सीधे 11 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी। उससे पहले के तीन बार नहीं बढ़ाए गए डीए पर कुछ भी नहीं कहा गया। हालांकि, तब महंगाई भत्ता 17 फीसदी था, जिसे 11 फीसदी बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया गया। तभी से केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार से इस 18 महीने के डीए एरियर की मिलने की उम्मीद कर रहा है। हालांकि, सरकार कई बार कह चुकी है कि उसका 18 महीने क पेंडिग एरियर देने को कोई विचार नहीं है।