Budget 2024 : वित्तमंत्री के बजट भाषण में लोगों की निगाहें सबसे ज्यादा इनकम टैक्स से जुड़े ऐलान पर होती हैं। बजट से पहले भी सबसे ज्यादा अनुमान इनकम टैक्स के नियमों में बदलाव को लेकर लगाए जाते हैं। वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman 1 फरवरी को यूनियन बजट (Union Budget 2024) पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट होगा। उन्होंने 7 दिसंबर को कहा था कि 1 फरवरी को पेश होने वाला बजट वोट-ऑन-अकाउंट होगा। इसका मतलब है कि इस बजट में सरकार का फोकस अगले वित्त वर्ष के कुछ शुरुआती महीने के अपने खर्च का इंतजाम करना होगा। इसके लिए सरकार संसद में वोट-ऑन-अकाउंट पारित कराएगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार के अंतरिम बजट में इनकम टैक्स के नियमों में बदलाव करने की उम्मीद कम है। लेकिन, 2019 के अंतरिम बजट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बड़े ऐलान किए थे। इसलिए सरकार टैक्सपेयर्स को कुछ राहत दे सकती है।
