Budget 2024 : वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman ने इंडियन इकोनॉमी के बारे में बहुत अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि साल 2047 तक इंडियन इकोनॉमी का 30 लाख करोड़ डॉलर (ट्रिलियन) का लेवल एक कंजरवेटिव अनुमान है। इसका मतलब है कि यह अनुमान बहुत ज्यादा है। वित्तमंत्री ने गुजरात के गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात प्रोग्राम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इंडिया के विकसित देश बनने में गुजरात एक इंजन की तरह काम करेगा। उन्होंने कहा कि 2027-28 तक हम (इंडिया) दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएंगे। यह बात प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है। प्रधानमंत्री ने पूरे भरोसे के साथ यह बात कही है। इस तरह 2027-28 तक हमारा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनना मुमकिन है। इसका यह भी मतलब है कि तब हमारी इकोनॉमी 5 ट्रिलियन डॉलर से बड़ी हो जाएगी। सीतारमण ने कहा कि मैं पहले भी कह चुकी हूं कि हमारी इकोनॉमी का 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचना एक कंजरवेटिव अनुमान है।
