Budget 2024 : हम और आप जिस तरह अपनी इनकम और खर्च को ध्यान में रख अपना बजट बनाते हैं उसी तरह सरकार भी अपना बजट बनाती है। सरकार पूरे वित्त वर्ष का अपना बजट बनाती है। इसे हर साल 1 फरवरी को पेश किया जाता है। इसे यूनियन बजट (Union Budget) कहा जाता है। यह अगले फाइनेंशियल ईयर के लिए होता है। इसमें सरकार बताती है कि उसे कुल कितने पैसे मिलेंगे और वह उन पैसों को कहां-कहां खर्च करेगी। वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट (Interim Budget) होगा। सवाल है कि अंतरिम बजट क्या है, अंतरिम बजट और पूर्ण बजट में क्या फर्क है? आइए इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं।
