Get App

Budget 2024: जानिए बजट से समीर अरोड़ा, रामदेव अग्रवाल जैसे दिग्गजों की क्या उम्मीदें हैं

Union Budget 2024-25: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ऐसे वक्त बजट पेश करने जा रही हैं, जब स्टॉक मार्केट रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि वित्तमंत्री को कैपिटल गेंस टैक्स के नियमों में बदलाव नहीं करना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 10, 2024 पर 5:32 PM
Budget 2024: जानिए बजट से समीर अरोड़ा, रामदेव अग्रवाल जैसे दिग्गजों की क्या उम्मीदें हैं
Nirmala Sitharaman’s Budget: समीर अरोड़ा ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कैपिटल गेंस टैक्स के नियमों में बदलाव नहीं करने की सलाह दी है।

स्टॉक मार्केट को यूनियन बजट से काफी उम्मीद हैं। सरकार पूंजीगत खर्च बढ़ाने के साथ फिस्कल कंसॉलिडेशन पर फोकस कर सकती है। इससे बाजार का सेंटिमेंट मजबूत होगा। उधर, डिफेंस, हेल्थ जैसे सेक्टर के लिए ऐलोकेशन बढ़ने से इन सेक्टर की कंपनियों के शेयरों तेजी आएगी। हालांकि, मार्केट पार्टिसिपेट्स को कैपिटल गेंस टैक्स बढ़ने की चिंता सता रही है। इस बीच मनीकंट्रोल ने स्टॉक मार्केट के दिग्गज निवेशकों से बजट के बारे में उनकी राय जानने की कोशिश की है।

समीर अरोड़ा, फाउंडर-हेलियस कैपिटल

समीर अरोड़ा ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कैपिटल गेंस टैक्स के नियमों में बदलाव नहीं करने की सलाह दी है। उन्होंने चीन का उदाहरण देते हुए बताया है कि रिफॉर्म्स के उपायों के बावजूद अगर निवेशकों के हितों का ध्यान नहीं रखा जाता है तो स्टॉक मार्केट के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि स्टैबिलिटी बहुत जरूरी है। इसलिए उन्होंने सरकार को कैपिटल गेंस टैक्स के रेट्स और नियम एवं शर्तों में बदलाव नहीं करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि अगर सरकार कैपिटल गेंस टैक्स में बदलाव करती है तो इसका असर मार्केट सेंटिमेंट पर पड़ सकता है।

रामदेव अग्रवाल, चेयरमैन-मोतीलाल फाइनेंशियल सर्विसेज

कैपिटल गेंस टैक्स पर रामदेव अग्रवाल की राय समीरा अरोड़ा की राय जैसी है। उन्होंने कहा कि स्टॉक मार्केट के लिए बेस्ट बजट वह होगा, जिसमें किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। उनका मानना है कि स्टॉक मार्केट के लिए स्थितयां अनुकूल हैं और इसे बनाए रखने के लिए सरकार को टैक्स में बदलाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने सालाना 12 लाख रुपेय तक इनकम को टैक्स से छूट देने की सलाह भी सरकार को दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें