Get App

Budget 2024 : निफ्टी स्टॉक्स जिनमें आज बजट के दिन देखने को मिल सकता है जोरदार एक्शन

सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर उत्पाद शुल्क या एनसीसीडी शुल्क में कोई भी बढ़ोतरी आईटीसी के लिए नकारात्मक होगी, क्योंकि इसकी अधिकांश कमाई सिगरेट से होती है। दूसरी ओर बजट से डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल डेवलपमेंट, रोजगार सृजन और एमएसएमई विकास में निवेश की उम्मीद है जो ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोग खर्च बढ़ाने में मदद करेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2024 पर 9:53 AM
Budget 2024 : निफ्टी स्टॉक्स जिनमें आज बजट के दिन देखने को मिल सकता है जोरदार एक्शन
रिलायंस इंडस्ट्रीज को कई बजट घोषणाओं से लाभ होगा। विशेष रूप से हरित ऊर्जा, बैटरी और सौर पीएलआई योजनाओं से संबंधित एलानों से कंपनी के फायदा होगा

निवेशकों की नजर इस पर रहेगी कि अंतरिम बजट के दिन एलएंडटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी दिग्गज कंपनियां किस तरह आगे बढ़ती हैं। हम देखेंगे कि किन घोषणाओं का इन शेयरों पर असर पड़ सकता है। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट 2024 पेश करेंगी। सभी की निगाहें इस पर होंगी कि क्या निफ्टी 50 इंडेक्स 22,000 अंक की ओर बढ़ता दिखेगा। निवेशक इस बात पर नजर रखेंगे कि एलएंडटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी दिग्गज कंपनियां किस तरह आगे बढ़ती हैं। हम देखेंगे कि किन घोषणाओं का इन शेयरों पर असर पड़ सकता है।

एलएंडटी (वर्तमान भाव : 3,481 रुपए) : अगर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2015 के लिए एक और बड़े पूंजीगत व्यय की घोषणा करती हैं तो भारत की इस सबसे बड़ी इंजीनियरिंग, कंपनी को फायदा होगा। कंपनी तेजी से विदेशी ऑर्डर हासिल कर रही है। खासकर मध्य पूर्व से काफी ऑर्डर मिल रहे हैं। जबकि घरेलू ऑर्डर में मंदी देखी गई है। दिसंबर तिमाही में एलएंडटी का घरेलू ऑर्डर सालाना आधार पर 44 फीसदी कम रहा है।

आईटीसी (वर्तमान भाव : 441.75 रुपये) : सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर उत्पाद शुल्क या एनसीसीडी शुल्क में कोई भी बढ़ोतरी आईटीसी के लिए नकारात्मक होगी, क्योंकि इसकी अधिकांश कमाई सिगरेट से होती है। दूसरी ओर बजट से डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल डेवलपमेंट, रोजगार सृजन और एमएसएमई विकास में निवेश की उम्मीद है जो ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोग खर्च बढ़ाने में मदद करेगा। यह आईटीसी के एफएमसीजी वर्टिकल के लिए सकारात्मक होगा। कंपनी वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में मांग में मंदी का सामना कर रही है।

एनटीपीसी (वर्तमान भाव: 318 रुपये) : सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी एथॉरिटी के मुताबिक भारत की अधिकतम बिजली मांग 2025-26 में 260 गीगावॉट के आंकड़े को पार कर जाएगी और 2026-27 तक 277 गीगावॉट तक पहुंच जाएगी। इस मांग को पूरा करने के लिए अधिक क्षमता जोड़ी जाएगी। एनटीपीसी को इस कवायद से सबसे ज्यादा फायदा होगा। एनटीपीसी भारत की सबसे बड़ी एंटीग्रेटेड पावर यूटिलिटी कंपनी है, जो वर्तमान में देश की बिजली आवश्यकता पूरा करने में 25 प्रतिशत योगदान करती है। इसके अलावा, स्टेट डिस्कॉम के परिचालन सुधार के लिए प्रोत्साहन और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की घोषणाएं भी स्टॉक के लिए अच्छी होंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें