Get App

निर्मला सीतारमण ग्रामीण इलाकों के लिए बजट में खास स्कीम का कर सकती हैं ऐलान

India Budget 2024: ग्रामीण इलाकों में मांग अब भी कमजोर बनी हुई है। कृषि क्षेत्र का प्रदर्शन कमजोर है। इस सेक्टर की मदद के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट में वेल्फेयर स्कीम का ऐलान कर सकती हैंं। इसमें पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2024 पर 5:16 PM
निर्मला सीतारमण ग्रामीण इलाकों के लिए बजट में खास स्कीम का कर सकती हैं ऐलान
Budget 2024: एक्सपर्ट्स का कहना है कि एग्रीकल्चर सेक्टर में रिकवरी की रफ्तार सुस्त रही है। लेकिन, इस सेक्टर ने तब इकोनॉमी को बहुत सहारा दिया था, जब कोरोना की महामारी के बाद आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ गई थीं।

Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ग्रामीण इलाकों के लिए स्कीम का ऐलान कर सकती हैं। इसमें सरकार सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में स्कीम का पैसा डालेगी। लोकसभा चुनावों से पहले आने वाले इस बजट में सरकार का फोकस ग्रामीण इलाकों पर रहने की उम्मीद है। इसकी वजह यह है कि अब भी आबादी का करीब 65 हिस्सा गांवों में रहता है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को यूनियन बजट (Union Budget) पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट (Interim Budget) होगा। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनावों के बाद नई सरकार जुलाई में पूर्ण बजट पेश करेगी।

ग्रामीण इलाकों को स्कीम की जरूरत

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के चीफ इकोनॉमिस्ट डीके जोशी ने बताया, "हमें नहीं लगता कि सरकार बजट में कंजम्प्शन बढ़ाने पर फोकस करेगी। अपनी वित्तीय स्थिति को ध्यान में रख सरकार सीधे तौर पर कंजम्प्शन बढ़ाने वाले उपायों से परहेज करती आ रही है। उसने पूंजीगत खर्च पर अपना फोकस बढ़ाया है। सरकार पूंजीगत खर्च बढ़ाती है या उसे इस वित्त वर्ष के स्तर पर बनाए रखती है, इसका पता बजट में होने वाले ऐलान से चलेगा।" उन्होंने बताया कि जहां तक नई स्कीम के ऐलान की बात है तो इसकी ज्यादा जरूरत ग्रामीण इलाकों को है। इसकी वजह यह है कि कृषि सेक्टर का प्रदर्शन अच्छा नहीं है।

यह भी पढ़ें: Interim Budget 2024 Expectations Live 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें