Get App

Budget 2024 : कृषि क्षेत्र पर बढ़ेगा फोकस, एग्री-क्रेडिट के लिए 25 लाख करोड़ का टारगेट तय हो सकता है

Interim Budget 2024 : इस वित्त वर्ष (2023-24) के लिए सरकार ने कृषि कर्ज के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का टारगेट तय किया था। इसमें 10 फीसदी से ज्यादा वृद्धि की जा सकती है। उम्मीद है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट में एग्री-क्रेडिट का टारगेट बढ़ाकर 22-25 लाख करोड़ रुपये कर सकती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2024 पर 10:45 AM
Budget 2024 : कृषि क्षेत्र पर बढ़ेगा फोकस, एग्री-क्रेडिट के लिए 25 लाख करोड़ का टारगेट तय हो सकता है
Union Budget 2024 : इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कृषि सेक्टर की ग्रोथ घटकर 1.2 फीसदी रह गई है। ऐसे में सरकार बजट में कृषि सेक्टर की ग्रोथ बढ़ाने वाले उपायों का ऐलान कर सकती है।

Union Budget 2024 : इस बार यूनियन बजट (Union Budget) में कृषि क्षेत्र (Agriculture Sector) पर सरकार का फोकस बढ़ सकता है। कृषि सेक्टर की ग्रोथ में गिरावट आई है। इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कृषि सेक्टर की ग्रोथ घटकर 1.2 फीसदी रह गई है। ऐसे में सरकार बजट में कृषि सेक्टर की ग्रोथ बढ़ाने वाले उपायों का ऐलान कर सकती है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट होगा। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव के बाद जो नई सरकार बनेगी वह वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करेगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंतरिम बजट में वित्तमंत्री पॉलिसी में बदलाव करने वाले ऐलान नहीं करेंगी। लेकिन, वह इकोनॉमी के अलग-अलग सेक्टर की जरूरतों को देखते हुए आवंटन बढ़ा सकती हैं।

बजट 2024 में 22-25 लाख करोड़ रुपये टारगेट तय होने की उम्मीद

इस वित्त वर्ष (2023-24) के लिए सरकार ने कृषि कर्ज के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का टारगेट तय किया था। इसमें 10 फीसदी से ज्यादा वृद्धि की जा सकती है। उम्मीद है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट में एग्री-क्रेडिट का टारगेट बढ़ाकर 22-25 लाख करोड़ रुपये कर सकती हैं। सरकार ने पिछले कुछ सालों में एग्री-क्रेडिट पर फोकस बढ़ाया है। सरकार उन किसानों को कृषि कर्ज उपलब्ध कराने के लिए कई प्रोग्राम चला रही हैं, जो अब तक कृषि कर्ज की सुविधा का लाभ नहीं ले सके हैं। कृषि मंत्रालय ने इसके लिए 'क्रेडिट' पर एक अलग डिवीजन बनाया है। कृषि और इससे जुड़ी अन्य गतिविधियों के लिए क्रेडिट डिस्बर्सल पिछले 10 साल में टारगेट से ज्यादा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें