Get App

Budget 2024: वित्त मंत्री ने किया ऐलान, राज्यों को बिना ब्याज के 75,000 करोड़ रुपये का मिलेगा लोन

Budget 2024: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में राज्यों के लिए तिजोरी खोल दी है। विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए राज्यों को 50 साल के लिए 75000 करोड़ लोन देने का ऐलान किया है। इसमें ब्याज नहीं ली जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2024 पर 8:16 PM
Budget 2024: वित्त मंत्री ने किया ऐलान, राज्यों को बिना ब्याज के 75,000 करोड़ रुपये का मिलेगा लोन
Budget 2024: भारत को साल 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है।

Budget 2024: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने 1 फरवरी 2024 को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया। यह अतरिम बजट था। अपने बजट भाषण में सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 50 साल के लिए राज्यों को 75000 करोड़ का ब्याज मुक्त लोन (Interest Free Loan) और दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि भारत को साल 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। इसके लिए राज्यों के लिए तिजोरी खोल दी गई है।

Nirmala Sitharaman ने अपने बजट भाषण में 'विकसित भारत' के टारगेट को पाने के लिए राज्यों में सुधार पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सराकर की ओर से कई सुधार किए गए हैं।

राज्यों को मिलेगा 75,000 करोड़ रुपये का लोन

सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्यों में वृद्धि और विकास के लिए सुधारों को लागू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 50 सालों के लिए 75000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। राज्यों को समर्थन देने के लिए इस साल ब्याज मुक्त लोन (Interest Free Loan) प्रस्तावित है। राज्यों की स्थिति में सुधार लाने के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा। राज्यों को पर्यटन के लिए क्वालिटी सेंटर्स के विकास के लिए लंबी अवधि के लिए ब्याज मुक्त लोन की भी घोषणा की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें