Get App

Budget 2024 : वित्त मंत्री 1 फरवरी, 2024 को पूर्ण बजट की जगह क्यों अंतरिम बजट पेश करेगी?

Budget 2024 : इससे पहले साल 2019 में अंतरिम बजट पेश हुआ था। तब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट 1 फरवरी, 2019 को पेश किया था। इस बजट में उन्होंने कई अहल ऐलान किए थे। तब वित्तमंत्री अरुण जेटली थे। लेकिन, इलाज के लिए वह विदेश गए थे। इसलिए गोयल ने बजट पेश किया था। इस बजट में उन्होंने किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि का ऐलान किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2023 पर 3:45 PM
Budget 2024 : वित्त मंत्री 1 फरवरी, 2024 को पूर्ण बजट की जगह क्यों अंतरिम बजट पेश करेगी?
Budget 2024 : आम तौर पर यह माना जाता है कि लोकसभा चुनावों के बाद बनने वाली सरकार अपनी पॉलिसी के हिसाब से यूनियन बजट पेश करेगी।

Budget 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी सरकार का अंतिम बजट 1 फरवरी, 2024 को पेश होगा। इसे वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट होगा। इस महीने की शुरुआत में वित्तमंत्री ने उद्योग चैंबर CII के एक कार्यक्रम में कहा था कि 1 फरवरी, 2024 को आने वाला बजट अंतरिम बजट होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि इसमें बड़े ऐलान नहीं होंगे। बड़े ऐलान के लिए पूर्ण बजट का इंतजार करना होगा, जो 2024 की जुलाई में पेश होगा। सवाल है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पूर्ण बजट की जगह अंतरिम बजट क्यों पेश करेंगी? आइए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

2019 में पेश हुआ था अंतरिम बजट

इससे पहले साल 2019 में अंतरिम बजट पेश हुआ था। तब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट 1 फरवरी, 2019 को पेश किया था। इस बजट में उन्होंने कई अहल ऐलान किए थे। तब वित्तमंत्री अरुण जेटली थे। लेकिन, इलाज के लिए वह विदेश गए थे। इसलिए गोयल ने बजट पेश किया था। इस बजट में उन्होंने किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि का ऐलान किया था। इस स्कीम में 2 हेक्टेयर तक जमीन वाले किसान को सरकार की तरफ से हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने इनकम टैक्स से जुड़े कुछ अहम ऐलान भी किए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें