Budget 2024: पुराने टैक्स रीजीम पर मिलेगी छूट, मोदी सरकार टैक्स रिबेट लिमिट बढ़ाकर कर सकती है 7 लाख रुपये

Budget 2024: बजट में मोदी सरकार टैक्सपेयर्स को खास छूट दे सकती है। टैक्सपेयर्स भी मोदी सरकार ने कई उम्मीदें लगाकर बैठी है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने वाली है क्योंकि उसके बाद देशभर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले सरकार 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेंगी

अपडेटेड Jan 04, 2024 पर 11:28 PM
Budget 2024: बजट में मोदी सरकार टैक्सपेयर्स को खास छूट दे सकती है।

Budget 2024: बजट में मोदी सरकार टैक्सपेयर्स को खास छूट दे सकती है। टैक्सपेयर्स भी मोदी सरकार ने कई उम्मीदें लगाकर बैठी है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने वाली है क्योंकि उसके बाद देशभर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले सरकार 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेंगी। ऐसे में सरकार अपने वोट बैंक को भुनाने खासकर सैलरी क्लास मिडिल क्लास को फोकस कर सकती है। सैलरी क्लास की सबसे बड़ी टेंशन टैक्स बचाने की होती है और वह ज्यादा से ज्यादा पैसा सेव करना चाहता है। इस बार देखना होगा कि सरकार बजट में टैक्सेपयर्स के लिए क्या खास घोषणाएं कर सकती है।

सरकार बढ़ा सकती है पुरानी टैक्स रीजीम में रिबेट के लिए इनकम लिमिट

निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2023 को कहा था कि नई टैक्स रीजीम में सालाना 7 लाख रुपये तक की इनकम वाले टैक्सपेयर्स को कोई टैक्स नहीं चुकाना होगा। इसके लिए उन्हें रिबेट की सीमा सालाना 5 लाख रुपये इनकम से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दी थी। इनकम टैक्स की पुरानी रीजीम में यह रिबेट नहीं बढ़ाया गया। इस बार उम्मीद है कि पुरानी रीजीम में भी टैक्स रीजीम में टैक्स रिबेट की लिमिट 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर सकती है। अभी सिर्फ 5 लाख रुपये सालाना इनकम वाले लोगों को ही यह रिबेट मिलता है।


बजट में नौकरीपेशा को राहत देगी सरकार

अप्रैल-मई में लोकसभा चुनावों के बाद केंद्र में नई सरकार बनेगी। वह वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट (Union Budget 2024) पेश करेगी। भारत सरकार बजट में नौकरीपेशा लोगों को बजट में राहत देगी या नहीं, ये 1 फरवरी 2024 को पता चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदा सरकार 1 फरवरी 2024 को अपना अंतिम बजट पेश करेगी। सवाल है कि क्या 1 फरवरी 2024 को पेश होने वाले अंतरिम बजट (Interim Budget) में सरकार सैलरी क्लास के लिए बड़े एलान करेगी। नई टैक्स रीजीम के साथ पुरानी टैक्स रीजीम पर छूट दी जाएगी। हालांकि, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि बजट में कोई भी बड़ी घोषणाएं नहीं की जाएगी लेकिन सरकार छोटे टैक्सपेयर्स को राहत दे सकती है, ऐसी उम्मीद है।

Multibagger Stock : 3 साल में निवेशक हुए मालामाल, 1 लाख के बन गए 51 लाख रुपये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।