Budget 2024: फाइनेंस मिनिस्टर बजट में बढ़ाएंगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी! बेसिक वेतन में होगा 8000 रुपये का इजाफा

Budget 2024: बजट में मोदी सरकार सरकारी केंद्रीय कर्मचारियों को बंपर सैलरी हाइक दे सकती है। अगर बजट में वित्तमंत्री सरकारी कर्मचारियों की एक डिमांड को मान लें तो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी। केंद्रीय कर्मचारी काफी समय से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाए जाने की डिमांड कर रहे हैं

अपडेटेड Jan 06, 2024 पर 6:43 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2024: बजट में मोदी सरकार सरकारी केंद्रीय कर्मचारियों को बंपर सैलरी हाइक दे सकती है।

Budget 2024: बजट में मोदी सरकार सरकारी केंद्रीय कर्मचारियों को बंपर सैलरी हाइक दे सकती है। अगर बजट में वित्तमंत्री सरकारी कर्मचारियों की एक डिमांड को मान लें तो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी। केंद्रीय कर्मचारी काफी समय से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाए जाने की डिमांड कर रहे हैं। फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही कर्मचारियों को सैलरी मिलती है। अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ेगा तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी अपने आप बढ़ जाएगी। इसलिए केंद्रीय कर्मचारी सरकार से बजट में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाए जानें की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

खास होने वाला है बजट 2024

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने वाली है क्योंकि उसके बाद देशभर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेगी। उसके बाद देश में लोकसभा चुनाव होंगे और जो सरकार चुनकर आएगी, फिर देश का पूर्ण बजट पेश करेगी। ऐसे में बजट से पहले पेश होने वाला अंतरिम बजट एक अहम भूमिका निभा सकता है। यही बजट होगा जब वह केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं। हालांकि, वित्तमत्री पहले ही कह चुकी है कि बजट में कुछ बड़ी घोषणाएं नहीं होने वाली है। इसके बाद भी कर्मचारी वित्तमंत्री से बड़ी उम्मीदें लगाकर बैठे हैं।


क्या होता है फिटमेंट फैक्टर

अभी केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी है। इसका मतलब है कि मान लीजिए अगर किसी को 4200 ग्रेड पे में 15,500 रुपये का बेसिक वेतन मिलता है, तो उसका कुल वेतन 15,500×2.57 रुपये यानी 39,835 रुपये होगा। छठे CPC ने फिटमेंट रेशो 1.86 करने की सिफारिश की थी। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्मचारी सरकार से फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 करने की मांग कर रहे हैं। ये बढ़ोतरी न्यूनतम वेतन को 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये कर देगी। इससे केंद्र सरकार के लगभग 48 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।

बजट में बढ़ सकता है फिटमेंट फैक्टर?

अब ये देखना होगा कि सरकार बजट में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने का ऐलान करेगी। फिटमेंट फैक्टर के आधार पर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी तय होती है। मोदी सरकार बजट में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का ऐलान करेगी, तो कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।

Unicommerce ने IPO के लिए पेपर्स किए जमा, बिक्री के लिए रखेगी 3 करोड़ शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।