Budget 2024: भारत का अंतरिम बजट 2024 पेश होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। देश के प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों को लेकर कई उम्मीदें है। क्या सरकार नए लेबर कानून लागू करने को लेकर कोई अपडेट बजट में देगी। सरकार काफी समय से नए लेबर कानून लागू करने पर विचार कर रही है लेकिन ऐसा नहीं कर पाई है। अगर लेबर कानून (Labour Law) देश में लागू होते हैं तो आपके ऑफिस के काम के घंटे, छुट्टी और हाथ आने वाली सैलरी बदल सकती है।
