Budget 2024: बजट 2024 में सरकार 50% कर देगी महंगाई भत्ता, वेतन में आएगा बंपर उछाल

Union Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को छठी बार बजट पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने वाली है क्योंकि उसके बाद देशभर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार अपने वोट बैंक को भुनाने खासकर सरकारी कर्मचारियों के लिए कई घोषणाएं कर सकती है

अपडेटेड Nov 28, 2023 पर 12:07 PM
Union Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को छठी बार बजट पेश करेंगी।

Union Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को छठी बार बजट पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने वाली है क्योंकि उसके बाद देशभर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार अपने वोट बैंक को भुनाने खासकर सरकारी कर्मचारियों के लिए कई घोषणाएं कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार बजट से पहले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 फीसदी कर सकती है। सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाती है। इस बार उम्मीद है कि बजट में सरकार 50 फीसदी महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) को लेकर घोषणा कर सकती है।

चुनावों से पहले कर्मचारियों के लिए होंगे बड़े ऐलान

सरकार के लिए सबसे बड़े वोट बैंक के तौर पर कर्मचारी भी आते हैं। कर्मचारी भी नए साल की शुरुआत से ही डीए बढ़ने की उम्मीद लगाकर रखने वाले हैं। साल 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेगी। चुनावी साल होने के कारण ऐसी उम्मीद है कि सरकार कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने को लेकर खास ऐलान कर सकती है। सरकार डीए बढ़ाने का ऐलान साल 2024 में चुनावों से पहले ऐलान करना चाहेगी। ताकि, सरकारी कर्मचारियों को चुनावों से पहले लुभा सके। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।


अभी इतना मिल रहा है महंगाई भत्ता

केंद्र सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Hike) साल में दो बार बढ़ाती है। अभी कर्मचारियों की 46 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। अगर सरकार जनवरी से 4 फीसदी डीए बढ़ाती है तो महंगाई भत्ता 46 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा। अगर सरकार ऐसा फैसला करती है कर्मचारियों के वेतन में न्यूनतम सीधे 9000 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

50 फीसदी तक पहुंचने पर डीए शून्य हो जाएगा

महंगाई भत्ते का नियम ये है कि साल 2016 में जब सरकार ने 7वां वेतन आयोग लागू किया था तो उस वक्त महंगाई भत्ता शून्य कर दिया गया था। नियमों के मुताबिक जैसे ही महंगाई भत्ता 50 फीसदी तक पहुंच जाएगा, उसे शून्य कर दिया जाएगा और 50 फीसदी के हिसाब से कर्मचारियों को भत्ते के तौर पर जो पैसा मिलेगा, वह बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाएगा। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपये है तो उसे 50 फीसदी डीए के 9000 रुपये मिलेंगे। लेकिन, डीए 50 फीसदी होने पर यह बेसिक वेतन में जुड़ जाएगा और फिर से महंगाई भत्ता जीरो हो जाएगा।

Arrowhead Seperation की 7% प्रीमियम पर लिस्टिंग, IPO के पैसे ऐसे होंगे खर्च

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।