Budget 2024: बजट में मोदी सरकार नौकरीपैशा टैक्सपेयर्स को खास छूट दे सकती है। सैलरी क्लास भी मोदी सरकार ने कई उम्मीदें लगाकर बैठी है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने वाली है क्योंकि उसके बाद देशभर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेगी। उसके बाद देश में लोकसभा चुनाव होंगे और जो सरकार चुनकर आएगी, फिर देश का पूर्ण बजट पेश करेगी। ऐसे में बजट से पहले पेश होने वाला अंतरिम बजट एक अहम भूमिका निभा सकता है। क्या सरकार बजट में इस बार रिटायरमेंट पर लीव इनकैशमेंट पर टैक्स एग्जेम्प्शन बढ़ाएगी?
सैलरी क्लास के लिए हो सकती है खास घोषणाएं
1 फरवरी 2024 को पेश होने वाला बजट सरकार का चुनावों से पहले पेश होने वाला है। इसमें किये गए अहम फैसले या बदलाव लोगों को याद रहने वाले हैं। ऐसे में सरकार अपने वोट बैंक को भुनाने खासकर सैलरी क्लास मिडिल क्लास को फोकस कर सकती है। सैलरी क्लास की सबसे बड़ी टेंशन टैक्स बचाने की होती है और वह ज्यादा से ज्यादा पैसा सेव करना चाहता है। इस बार देखना होगा कि सरकार बजट में टैक्सेपयर्स के लिए क्या खास घोषणाएं कर सकती है।
बढ़ सकती है लीव इनकैशमेंट की टैक्स एग्जेम्प्शन लिमिट
वित्तमंत्री ने गैर-सरकारी एंप्लॉयीज के रिटायरमेंट पर लीव इनकैशमेंट पर टैक्स एग्जेम्प्शन की लिमिट 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी थी। साल 2002 में 3 लाख रुपये की टैक्स एग्जेम्प्शन लिमिट तय की गई थी। तब प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी। अब देखना होगा कि बजट में सरकार प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए रिटायमेंट के समय लीव इनकैशमेंट पर टैक्स एग्जेम्प्शन की लिमिट 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये करेगी। प्राइवेट सेक्टर कर्मचारी इसके बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं।
बजट में नौकरीपेशा को राहत देगी सरकार
अप्रैल-मई में लोकसभा चुनावों के बाद केंद्र में नई सरकार बनेगी। वह वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट (Union Budget 2024) पेश करेगी। भारत सरकार बजट में नौकरीपेशा लोगों को बजट में राहत देगी या नहीं, ये 1 फरवरी 2024 को पता चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदा सरकार 1 फरवरी 2024 को अपना अंतिम बजट पेश करेगी। सवाल है कि क्या 1 फरवरी 2024 को पेश होने वाले अंतरिम बजट (Interim Budget) में सरकार प्राइवेट सेक्टर सैलरी क्लास के लिए बड़े एलान करेगी।