Get App

Rail Budget 2024: रेलवे स्टॉक्स के लिए काफी नहीं रहे बजट ऐलान, लाल निशान में कर रहे कारोबार

Rail Budget 2024 Announcements: रेलवे के लिए बजट घोषणाओं की बात करें तो वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट में ऐलान किया कि 3 प्रमुख आर्थिक रेल गलियारा कार्यक्रम एग्जीक्यूट किए जाएंगे। यह भी ऐलान किया है कि यात्रियों की सुविधा, आराम और सुरक्षा बढ़ाने के लिए चालीस हजार सामान्य रेल डिब्बों को “वंदे भारत” स्टैंडर्ड के अनुरूप बदला जाएगा

Ritika Singhअपडेटेड Feb 01, 2024 पर 3:11 PM
Rail Budget 2024: रेलवे स्टॉक्स के लिए काफी नहीं रहे बजट ऐलान, लाल निशान में कर रहे कारोबार
Budget 2024: चालीस हजार सामान्य रेल डिब्बों को “वंदे भारत” स्टैंडर्ड के अनुरूप बदला जाएगा।

Rail Budget 2024 Announcements: 1 फरवरी को पेश किए गए बजट 2024 (Interim Budget 2024) की घोषणाओं से रेलवे स्टॉक्स हताश नजर आए। IRCTC, RVNL (Rail Vikas Nigam Limited), इरकॉन, राइट्स, रेलटेल, IRFC समेत रेलवे स्टॉक्स में 5 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। बजट में रेलवे के लिए बजट एलोकेशन बढ़ाए जाने के बाद भी रेलवे स्टॉक्स लाल निशान में रहे। 1 फरवरी को सबसे ज्यादा 5.5 प्रतिशत तक राइट्स (Rail India Technical and Economic Service) का शेयर नीचे आया।

IRCTC के शेयर में 2 प्रतिशत तक, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स में 2 प्रतिशत तक, RVNL के शेयर में 4 प्रतिशत तक, इरकॉन में 4 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। रेलवे के लिए बजट घोषणाओं की बात करें तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में ऐलान किया कि 3 प्रमुख आर्थिक रेल गलियारा (Corridor) कार्यक्रम एग्जीक्यूट किए जाएंगे। ये इस तरह हैं-

(1) ऊर्जा, खनिज एवं सीमेंट गलियारा,

(2) पोर्ट कनेक्टिविटी गलियारा

(3) हाई ट्रैफिक डेंसिटी कॉरिडोर

मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी को संभव बनाने के लिए प्रधानमंत्री गति शक्ति के अंतर्गत इन प्रोजेक्ट्स की पहचान की गई है। इनसे लॉजिस्टिक्स व्यवस्था संबंधी कार्यकुशलता बढ़ेगी और लागत में कमी आएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि अधिक यातायात वाले कॉरिडोर्स में भीड़ कम होने से यात्री ट्रेनों के परिचालन में सुधार लाने में भी मदद मिलेगी और यात्री सुरक्षा के साथ-साथ यात्रा की रफ्तार बढ़ेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें