Budget 2024 : एक्सपर्ट्स का कहना है कि आगामी केंद्रीय बजट में डायरेक्ट कैश ट्रांसफर या सोशल सेफ्टी नेट के रूप में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की कल्याणकारी योजनाओं के लिए कुछ एलान हो सकते हैं। लेकिन सीधे खपत को बढ़ावा देने के लिए किसी बड़े एलान की उम्मीद नहीं हैं। क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री धर्मकीर्ति जोशी ने मनीकंट्रोल के प्री-बजट पैनल डिस्कशन में कहा “मुझे नहीं लगता कि सरकार बजट में खपत को बढ़ावा देने के लिए कोई एलान करेगी। सरकार की फिस्कल पॉलिसी अर्थव्यवस्था में प्रत्यक्ष उपभोग को बढ़ावा देने के बजाय पूंजीगत व्यय बढ़ाने के पक्ष में है। क्या सरकार पिछले साल की तरह ही पूंजीगत व्यय बढ़ाने में सक्षम होगी, यह एक अहम सवाल है। राजकोषीय घाटे में कमी के पीछे का गणित कुछ हद तक पूंजीगत व्यय में कमी पर निर्भर करता है। हालांकि मेरा मानना है कि पूंजीगत व्यय अभी भी जीडीपी की तुलना में तेजी से बढ़ेगा”।
