Budget 2024: भारत का बजट 2024 पेश होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। देश के बुजुर्ग यानी सीनियर सिटीजन मोदी सरकार से कई उम्मीदें लगाकर बैठे हैं1। क्या आज सीनियर सिटीजन मोदी सरकार से अपनी मुरादें पूरी होने के बाद हलवा बाटेंगे? ये बजट चुनावों से पहले पेश होने वाला अंतरिम बजट है, तो इससे सभी वर्ग के लोगों को उम्मीदें बहुत ज्यादा है। अभी देश में सीनियर सिटीजन को Fixed Deposit पर सामान्य ग्राहकों की तुलना मे 0.50 फीसदी अधिक ब्याज मिलता है। उनकी डिमांड है कि ये ब्याज 0.50 फीसदी से बढ़कर 2 फीसदी तक होना चाहिए। ये हमें कुछ ही समय में पता चल जाएगा कि सरकार बजट में सीनियर सिटीजन के लिए ऐलान कर सकती है या नहीं।
सीनियर सिटीजन को FD पर 0.50% की जगह मिलेगा 2 फीसदी ज्यादा?
डायरेक्ट टैक्स एक्सपर्ट और ICAI के एक्स चेयरमैन अमरजीत चोपड़ा ने मनीकंट्रोल हिंदी से कहा कि देश के सीनियर सिटीजन मोदी सरकार से काफी उम्मीदें हैं। सरकार को सीनियर सिटीजन को मिलने वाले ब्याज को बढ़ाने की जरूरत है। अभी सरकार 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज देती है, इसे बढ़ाकर 2 फीसदी किया जाने की जरूरत है। सीनियर सिटीजन एफडी के इंटरेस्ट के जरिये इनकम कमाते हैं। सीनियर सिटीजन का सबसे ज्यादा खर्च हेल्थ पर होता है और उनके सरकार को इसमें मदद करनी चाहिए।
अभी सीनियर सिटीजन को मिलता है 0.50% का एक्स्ट्रा ब्याज
सीनियर सिटीजन को एफडी पर ज्यादातर पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक आम जनता को दिये जाने वाले ब्याज की तुलना में 0.50% अधिक ब्याज ऑफर करते हैं। कुछ बैंक सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति को 0.50 फीसदी के अलावा 0.25 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज देते हैं। यानी, उन्हें कुछ बैंक 0.75 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज देते हैं। ये 0.50 फीसदी का ब्याज 2 फीसदी किये जाने की मांग सीनियर सिटीजन कर रहे हैं।
ऐसा होने पर सीनियर सिटीजन को मिलेगा 10% का ब्याज?
FD ब्याज दरों की बात करें तो डीसीबी बैंक में सीनियर सिटीजन को एफडी पर 8.6% का ब्याज मिल रहा है। पंजाब एंड सिंध बैंक में सीनियर सिटीजन को एफडी पर 7.9% का ब्याज दे रहा है। ज्यादातर बैंक सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.75 फीसदी का ब्याज दे रहे हैं। इसमें एसबीआई, HDFC, ICICI Bank आदि शामिल हैं। अगर सरकार 2 फीसदी तक ब्याज बढ़ाती है तो सीनियर सिटीजन को मिलने वाला ब्याज 10 फीसदी तक जा सकता है।