Budget 2024: मोदी सरकार बजट से पहले दे रही है सस्ते में सोना, आज निवेशकों के लिए बड़ा ऐलान

Budget Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24: अगर आप भी मार्केट रेट से कम दाम में गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो मोदी सरकार बजट से पहले आपके लिए खरीदने का मौका लेकर आई है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 (Gold Sovereign Scheme) स्कीम आज 18 दिसंबर 2023 को निवेश के लिए खुल चुकी है

अपडेटेड Dec 18, 2023 पर 2:21 PM
Budget 2024: अगर आप भी मार्केट रेट से कम दाम में गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो मोदी सरकार बजट से पहले आपके लिए खरीदने का मौका लेकर आई है।

Budget Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24: अगर आप भी मार्केट रेट से कम दाम में गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो मोदी सरकार बजट से पहले आपके लिए खरीदने का मौका लेकर आई है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 (Gold Sovereign Scheme) स्कीम आज 18 दिसंबर 2023 को निवेश के लिए खुल चुकी है। ये आम लोगों के निवेश के लिए 22 दिसंबर 2023 तक के लिए खुली है। सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 में इश्यू प्राइस की कीमत प्रति ग्राम 6199 रुपये रखी है। यानी, आपको एक ग्राम सोना खरीदने के लिए 6199 रुपये खर्च करना होगा।

बजट से पहले खरीदें सोना

मोदी सरकार बजट से पहले सस्ते में गोल्ड खरीदने का मौका दे रही है। अभी देशभर के बुलियन मार्केट में एक ग्राम गोल्ड की कीमत 6250 रुपये से ऊपर ही चल रही है। ऐसे में सरकार आपको मार्केट रेट से कम कीमत में गोल्ड खरीदने का ऑफर दे रही है। ये बॉन्ड 18 से 22 दिसंबर 2023 तक निवेश के लिए खुले है। निवेशकों को बॉन्ड 28 दिसंबर 2023 तक जारी कर दिया जाएगा।


सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम क्या है?

सरकार की इस योजना के तहत हत बाजार से कम कीमत पर सोने में निवेश किया जा सकता है। यह एक सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली योजना है। इसमें जिसमें निवेश किए गए पैसे की सुरक्षा की गारंटी भारत सरकार देती है। यह बॉन्ड भारतीय रिजर्व बैंक चला रही है। आप ये किसी भी बैंक से खरीद सकते हैं। आप इसे नेटबैंकिंग के जरिये भी खरीद सकते हैं। इसमें गोल्ड की कीमत सब्सक्रिप्शन और आधार से पहले पिछले तीन दिनों के सोने के भाव के औसत के आधार पर सोने की कीमत तय की जाती है। अगर आप ऑनलाइन गोल्ड के लिए पेमेंट करते है 50 रुपये प्रति 10 ग्राम की छूट भी मिलती है।

बॉन्ड के जरिये इतना खरीद सकते हैं सोना

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक अगर आप सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश करने जा रहे हैं तो कम से कम एक ग्राम सोना खरीदना होगा। वहीं, 4 किलो सोना इंडिविजुअल, 4 किलो HUF और 20 किलो ट्रस्ट के नाम पर अधिकतम निवेश किया जा सकता है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम पर ब्याज

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की मेच्योरिटी कुल 8 साल की है। वहीं 5वें साल में आप इससे बाहर निकल सकते हैं। इस योजना के तहत निवेशकों को 2.50 फीसदी का ब्याज मिलता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत साल 2015 में हुई थी।

यहां से खरीद सकते हैं गोल्ड

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम को सभी बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL) से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड से भी लिया जा सकता है।

Budget 2024: एक करोड़ सरकारी कर्मचारियों के लिए बजट में होगा बड़ा ऐलान, DA बढ़कर होगा 50%, सैलरी में होगा डबल इजाफा

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।