Get App

बजट में 90,000 रुपये होगा स्टैंडर्ड डिडक्शन! सभी टैक्सपेयर्स को मोदी सरकार देगी तोहफा

Budget 2024: भारत का अंतरिम बजट 2024 पेश होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। देश के टैक्सपेयर्स को मोदी सरकार के बजट से कई उम्मीदें हैं। उन्हें अब कुछ ही पलों में पता चल जाएगा कि उन्हें टैक्स मे थोड़ी और छूट मिलेगी या नहीं? टैक्सपेयर्स के लिए टैक्स बचाने का सबसे आसान तरीका स्टैंडर्ड डिडक्शन है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2024 पर 11:14 AM
बजट में 90,000 रुपये होगा स्टैंडर्ड डिडक्शन! सभी टैक्सपेयर्स को मोदी सरकार देगी तोहफा
Budget 2024: देश के टैक्सपेयर्स को मोदी सरकार के बजट से कई उम्मीदें हैं।

Budget 2024: भारत का अंतरिम बजट 2024 पेश होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। देश के टैक्सपेयर्स को मोदी सरकार के बजट से कई उम्मीदें हैं। उन्हें अब कुछ ही पलों में पता चल जाएगा कि उन्हें टैक्स मे थोड़ी और छूट मिलेगी या नहीं? टैक्सपेयर्स के लिए टैक्स बचाने का सबसे आसान तरीका स्टैंडर्ड डिडक्शन है। क्या सरकार इस बार नए और पुराने टैक्स रीजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाएगी? ये सपना अभी देश के सभी टैक्सपेयर्स देख रहे हैं। क्या वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट में स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50,000 रुपये बढ़ाकर 90,000 रुपये करेगी?

सरकार बढ़ाएगी स्टैंडर्ड डिडक्शन?

अभी देश में स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट 50,000 रुपये नए और पुराने टैक्स रीजीम में मिल रहा है। अगर सूत्रों की माने तो सरकार स्टैंडर्ड डिडक्शन की इस लिमिट को बढ़ाकर 90,000 रुपये कर सकती है। यानी, सरकार अंतरिम बजट में इस लिमिट को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 90,000 रुपये करने का ऐलान कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये टैक्सपेयर्स के लिए पैसा बचाने के लिए बड़ी सेविंग साबित हो सकती है। ये बजट चुनावों से पहले पेश होने चुनावी बजट है, तो इसके लोकलुभावन होने के आसार हैं।

क्या होता है स्टैंडर्ड डिडक्शन?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें