Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। 1 फरवरी 2024 को सालाना केंद्रीय बजट से पहले सभी की निगाहें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर हैं। हालांकि, आने वाला बजट 'अंतरिम' होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि 2024 एक आम चुनाव वाला साल है, जिसमें राष्ट्रीय चुनाव अप्रैल-मई में होने हैं। आने वाली सरकार साल के अंत में पूर्ण बजट पेश करेगी। बजट के अब तक के इतिहास में कई तरह के टैक्स लगाए गए, जो इतिहास के पन्नों में ही दर्ज हो चुके हैं। इनमें से एक टैक्स है एक्सपेंडिचर टैक्स, जिसे एक साल में 36,000 रुपये के सभी खर्च पर लगाया गया था। हालांकि, इस विरोध के बाद वापिस ले लिया गया। ये एक्सपेंडिचर टैक्स बजट इतिहास में ही दर्ज है।