Budget 2024: बजट से नौकरीपैशा टैक्सपेयर्स कई उम्मीदें लगाकर बैठा है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने वाली है क्योंकि उसके बाद देशभर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेगी। उसके बाद देश में लोकसभा चुनाव होंगे और जो सरकार चुनकर आएगी, फिर देश का पूर्ण बजट पेश करेगी। ऐसे में अंतरिम बजट एक अहम भूमिका चुनावों को देखते हुए निभा सकता है। क्या सरकार बजट में टैक्स को लेकर 2 बड़े बदलाव करेगी। अगर सरकार ये बदलाव करती है तो सैलरी क्लास की सारी मुरादें पूरी हो जाएंगी।
बजट में इनकम टैक्स में 2 बदलावों की उम्मीद
सरकार से रिबेट बढ़ाए जानें की उम्मीद
निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2023 को कहा था कि नई टैक्स रीजीम में सालाना 7 लाख रुपये तक की इनकम वाले टैक्सपेयर्स को कोई टैक्स नहीं चुकाना होगा। इसके लिए उन्हें रिबेट की सीमा सालाना 5 लाख रुपये इनकम से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दी थी। इस बार उम्मीद है कि सरकार बजट में इस लिमिट को 7 लाख रुपये से बढ़ाकर10 लाख रुपये कर दे। टैक्सपेयर्स सैलरी क्लास इस बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहा है।
पुराने टैक्स रीजीम में बढ़ाई जाए रिबेट
इनकम टैक्स की पुरानी रीजीम में यह रिबेट नहीं बढ़ाया गया। पुरानी रीजीम में अब भी सिर्फ 5 लाख रुपये सालाना इनकम वाले लोगों को ही यह रिबेट मिलता है। टैक्सयपेर्स पुराने टैक्स रीजीम में रिबेट बढ़ाए जानें की उम्मीद कर रहे हैं। 1 फरवरी 2024 को पेश होने वाला बजट सरकार का चुनावों से पहले पेश होने वाला है। ऐसे में सरकार अपने वोट बैंक को भुनाने खासकर सैलरी क्लास को फोकस कर सकती है। सैलरी क्लास की सबसे बड़ी टेंशन टैक्स बचाने की होती है और वह ज्यादा से ज्यादा पैसा सेव करना चाहता है।
बजट में नौकरीपेशा को राहत देगी सरकार
अप्रैल-मई में लोकसभा चुनावों के बाद केंद्र में नई सरकार बनेगी। वह वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट (Union Budget 2024) पेश करेगी। भारत सरकार बजट में नौकरीपेशा लोगों को बजट में राहत देगी या नहीं, ये 1 फरवरी 2024 को पता चलेगा। अब सबकी नजर 1 फरवरी 2024 को पेश होने वाले अंतरिम बजट पर होगी कि सरकार का बजट लोकलुभावन होगा या नहीं।