Credit Cards

Budget 2024 : किस साल बजट लीक हुआ था, फिर सरकार ने क्या बड़ा फैसला लिया था?

Budget 2024 : बजट बहुत सीक्रेट डॉक्युमेंट है। इसमें शामिल जानकारी लीक हो जाने पर इकोनॉमी पर खराब असर पड़ सकता है। बजट डॉक्युमेंट की जानकारियों का इस्तेमाल कुछ लोग अपने फायदे के लिए भी कर सकते हैं। यहीं वजह है कि बजट बनाने की पूरी प्रक्रिया सख्त निगरानी में होती है। सिर्फ बजट तैयार करने से जुड़े लोगों की पहुंच इसके डॉक्युमेंट तक होती है। बजट पेश होने तक इस डॉक्युमेंट को काफी सुरक्षा में रखा जाता है

अपडेटेड Dec 21, 2023 पर 4:01 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2024: 2020 में बजट पेपरलेस हो गया। इसका मतलब है कि इसे फिजिकल की जगह डिजिटल रूप में पेश किया जाता है। इसके लिए सरकार एक खास ऐप का इस्तेमाल करती है। इस ऐप को नेशनल इंफॉर्मेशन सेंटर (NIC) ने तैयार किया है।

Budget 2024 : यूनियन बजट (Union Budget) एक बहुत सीक्रेट डॉक्युमेंट होता है। संसद में पेश होने के बाद ही इस डॉक्युमेंट में शामिल चीजों के बारे में पता चलता है। इसमें कई ऐसे तथ्य और प्लान होते हैं, जिनकी जानकारी लीक हो जाने पर इकोनॉमी पर खराब असर पड़ सकता है। बजट डॉक्युमेंट की जानकारियों का इस्तेमाल कुछ लोग अपने फायदे के लिए भी कर सकते हैं। यहीं वजह है कि बजट बनाने की पूरी प्रक्रिया सख्त निगरानी में होती है। सिर्फ बजट तैयार करने से जुड़े लोगों की पहुंच इसके डॉक्युमेंट तक होती है। बजट पेश होने तक इस डॉक्युमेंट को काफी सुरक्षा में रखा जाता है। पहले बजट डॉक्युमेंट को वित्तमंत्री ब्रीफकेस में रखकर संसद आते थे। वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman ने यह परंपरा बंद कर दी। अब बजट डॉक्युमेंट ने फिजिकल की जगह डिजिटल रूप ले लिया है। क्या आप जानते हैं यूनियन बजट का कुछ हिस्सा लीक हो गया था।

लीक होने के बाद सरकार ने प्रिंटिंग प्रेस बदल दिया था

यूनियन बजट का कुछ हिस्सा 1950 में लीक हो गया था। इसे सरकार ने बहुत गंभीरता से लिया था। तब जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री थे। तब बजट डॉक्युमेंट की प्रिंटिंग राष्ट्रपति भवन में होती थी। लीक होने के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया था। प्रिंटिंग की जगह बदल दी गई। तब से इसकी प्रिंटिंग मिन्टो रोड स्थित प्रेस में होने लगी। सरकार ने इसकी गोपनीयता को और पुख्ता बनाने के लिए 1980 में बड़ा फैसला लिया। इसकी प्रिंटिंग नॉर्थ ब्लॉक में होने लगी। इसके लिए नॉर्थ ब्लॉक में अलग से प्रेस लगाया गया। 1980 से बजट डॉक्युमेंट की प्रिंटिंग इसी प्रेस में होती थी। नॉर्थ ब्लॉक में ही फाइनेंस मिनिस्ट्री है, जिसमें वित्तमंत्री का ऑफिस है।


यह भी पढ़ें : Budget 2023-2024 : कितनी बार केंद्र सरकार का बजट महिला ने पेश किया है?

2020 में बजट डॉक्युमेंट डिजिटल हो गया था

2020 में बजट पेपरलेस हो गया। इसका मतलब है कि इसे फिजिकल की जगह डिजिटल रूप में पेश किया जाता है। इसके लिए सरकार एक खास ऐप का इस्तेमाल करती है। इस ऐप को नेशनल इंफॉर्मेशन सेंटर (NIC) ने तैयार किया है। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों तरह के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। बजट डॉक्युमेंट को यूनियन बजट मोबाइल ऐप से डाउनलोड किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बजट डॉक्युमेंट डिजिटल हो जाने से इसकी छपाई की जरूरत नहीं रह गई है। इसके डिजिटल डॉक्युमेंट को इस्तेमाल करना बहुत आसान है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।