Credit Cards

Budget 2023-2024 : कितनी बार केंद्र सरकार का बजट महिला ने पेश किया है?

Budget 2023-24 : आजादी के बाद पहली बार यूनियन बजट RK Shanmukham Chetty ने पेश किया था। इसे 26 नवंबर, 1947 को पेश किया गया था। चेट्टी आजादी के बाद देश के पहले वित्त मंत्री थे। वह 1947 से 1949 तक वित्तमंत्री रहे। तब से सरकार हर साल यूनियन बजट पेश करती है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2024 को यूनियन बजट पेश करेंगी

अपडेटेड Dec 21, 2023 पर 5:38 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2023-24 : निर्मला सीतारमण अब तक पांच बार बजट पेश कर चुकी हैं। वह छठी बार 1 फरवरी, 2024 को यूनियन बजट पेश करेंगी।

Budget 2023-24 : यूनियन बजट ने लंबा सफर तय किया है। आजादी के बाद पहली बार यूनियन बजट RK Shanmukham Chetty ने पेश किया था। इसे 26 नवंबर, 1947 को पेश किया गया था। चेट्टी आजादी के बाद देश के पहले वित्त मंत्री थे। वह 1947 से 1949 तक वित्तमंत्री रहे। तब से सरकार हर साल यूनियन बजट पेश करती है। वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman 1 फरवरी, 2024 को यूनियन बजट पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट होगा। इसकी वजह यह है कि 2024 में लोकसभा चुनाव हैं। चुनाव वाले साल में सरकार अंतरिम बजट पेश करती है। अब तक 14 बार अंतरिम बजट पेश हो चुका है। सवाल है कि अब तक कितनी बार यूनियन बजट महिला ने पेश किया है?

इंदिरा गांधी ने 1970 में यूनियन बजट पेश किया था

अब सिर्फ दो बार यूनियन बजट महिला ने पेश किया है। इनमें पहला नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का है। उन्होंने सिर्फ एक बार 1970 में यूनियन बजट पेश किया। यह वित्त वर्ष 1970-71 का यूनियन बजट था। तब उनकी सरकार में वित्तमंत्री मोरारजी देसाई थे। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तब इंदिरा गांधी ने करीब एक साल तक वित्तमंत्रालय का प्रभार अपने पास रखा था। उसके बाद उन्होंने गृह मंत्री यशवंतराव चव्हाण को वित्तमंत्री नियुक्त कर दिया था।


यह भी पढ़ें : Budget 2024-25 : मनमोहन सिंह ने किस यूनियन बजट में किया था इकोनॉमिक रिफॉर्म्स का ऐलान?

निर्मला सीतारमण ने अपना पहला बजट 2019 में पेश किया था

यूनियन बजट पेश करने वाली दूसरी महिला निर्मला सीतारमण हैं। 2019 में लोकसभा चुनावों के बाद दूसरी बार एनडीए की सरकार बनी थी। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्मला सीतारमण को वित्तमंत्री नियुक्त किया था। वह तब से वित्तमंत्री हैं। उन्होंने पहली बार 5 जुलाई, 2019 को यूनियन बजट पेश किया था। यह वित्त वर्ष 2019-20 का पूर्ण बजट था। तब 1 फरवरी, 2019 को अंतरिम बजट केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पेश किया था। इसकी वजह यह थी कि वित्तमंत्री इलाज के लिए विदेश गए थे।

1 फरवरी, 2024 को छठी बार बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण अब तक पांच बार बजट पेश कर चुकी हैं। वह छठी बार 1 फरवरी, 2024 को यूनियन बजट पेश करेंगी। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि 1 फरवरी, 2024 को पेश होने वाला बजट वोट-ऑन-अकाउंट होगा। इसमें कोई बड़े ऐलान नहीं होंगे। उन्होंने कहा था कि बड़े ऐलान के लिए जुलाई में आने वाले पूर्ण बजट का इंतजार करना होगा। आम तौर पर अंतरिम बजट में सरकार बड़े ऐलान खासकर इनकम टैक्स के नियमों में बदलाव नहीं करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।