Get App

Budget 2024 : बजट के इन ऐलानों से खुश हुआ शेयर बाजार, तो ये घोषणाएं निवेशकों को नहीं आई रास

Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में FY25 के लिए राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को घटाकर ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यायी GDP का 5.1 फीसदी कर दिया, जो FY24 में 5.8 फीसदी था। सरकार की ग्रॉस मार्केट बॉरोइंग इस वित्तीय वर्ष के 15.43 लाख करोड़ रुपये से घटकर 2024-25 में 14.13 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Feb 01, 2024 पर 6:05 PM
Budget 2024 : बजट के इन ऐलानों से खुश हुआ शेयर बाजार, तो ये घोषणाएं निवेशकों को नहीं आई रास
Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया।

Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया। स्टॉक मार्केट (Stock Market) ने इस बजट की कई घोषणाओं का स्वागत किया है। वहीं, दूसरी ओर कई ऐसी घोषणाएं भी रही, जो बाजार को रास नहीं आई है। लोकसभा चुनाव मई में होने हैं, ऐसे में इस बजट के लोकलुभावन होने की उम्मीद जताई जा रही थी। हालांकि, मोदी सरकार ने इस बजट में लोकलुभावन उपायों पर कम फोकस किया है। अंतरिम बजट 2024-25 पेश होने के बाद 1 फरवरी को सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों ही मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। ऐसे में, यहां हमने बताया है कि इस बजट में बाजार को सरकार की कौन सी घोषणाएं पसंद आईं, और कौन सी नहीं।

बजट की इन घोषणाओं पर बाजार खुश

राजकोषीय घाटा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में FY25 के लिए राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को घटाकर ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यायी GDP का 5.1 फीसदी कर दिया, जो FY24 में 5.8 फीसदी था। इसी तरह, सरकार की ग्रॉस मार्केट बॉरोइंग इस वित्तीय वर्ष के 15.43 लाख करोड़ रुपये से घटकर 2024-25 में 14.13 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें