Budget Session 2022: बजट सत्र के दौरान अलग-अलग शिफ्ट में चलेगा लोकसभा और राज्यसभा का कामगाज

Budget 2022: केंद्रीय बजट 1 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश होने की संभावना है

अपडेटेड Jan 25, 2022 पर 12:34 PM
बजट सत्र के दौरान अलग-अलग शिफ्ट में चलेगी लोकसभा और राज्यसभा

31 जनवरी से शुरू हो रहे संसद (Parliament) के बजट सत्र (Budget Session 2022) के दौरान लोकसभा (Lok Sabha) और राज्यसभा (Rajya Sabha) पांच-पांच घंटे की अलग-अलग शिफ्ट में काम करेंगे।

राष्ट्रपति की तरफ से 31 जनवरी को दोनों सदनों में एक संयुक्त भाषण देने के तुरंत बाद शुरू होगा। Covid-19 के बढ़ते मामलों के बीच यह नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। केंद्रीय बजट पेश करने के लिए 1 फरवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा की बैठक होगी।

2 से 11 फरवरी तक, बजट सत्र के पहले हिस्से में, निचला सदन शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा, जबकि राज्यसभा सुबह के समय चलेगी, संभवतः सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक।


सोमवार को जारी एक बुलेटिन में कहा गया है कि लोकसभा और राज्यसभा चेंबर और गैलरी में सदस्य सोशल डिस्टेंसिंग बना कर बैठेंगे। अब तक, बजट सत्र के पहले भाग के लिए केवल समय नोटिफाई किया गया है।

Union Budget 2022: क्या टैक्सपेयर्स के लिए बूस्टर डोज होगा निर्मला सीतामरण का बजट?

महीने भर के स्थगन के बीच स्थायी समितियां अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों की तरफ से उठाई गई अनुदान मांगों की जांच करेंगी। दोनों सदनों की बैठक 14 मार्च को होगी और बजट सत्र 8 अप्रैल को खत्म होने की उम्मीद है।

दोनों सदनों के लिए शिफ्ट की बैठक 2020 में संसद के मानसून सत्र में पेश की गई थी, जिसमें राज्यसभा की बैठक दिन के पहले भाग में और लोकसभी की दूसरी भाग में हुई थी।

2021 में बजट सत्र के पहले भाग के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाई गई थी। हालांकि, 2021 में बजट सत्र के दूसरे भाग से सदन अपने पुराने समय पर लौट आए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।