India economic survey 2024 : चालू कारोबारी साल के लिए 6.5% से 7% हो सकता है GDP ग्रोथ अनुमान, AI के खतरे पर आ सकती है चेतावनी

Economic Survey : आर्थिक सर्वे में 6.5 फीसदी से 7 फीसदी GDP का अनुमान पेश किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक ग्रोथ के रास्ते में 3 अहम चुनौतियां गिनाई जा सकती हैं। आर्थिक सर्वे में फाइनेंशियल मार्केट में तेजी पर चिंता जताई जा सकती है और आने वाले दिनों में फाइनेंशियल मार्केट में स्थिरता लौटने का अनुमान जताया जा सकता है

अपडेटेड Jul 22, 2024 पर 12:02 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2024 : सूत्रों के मुताबिक इकोनॉमिक सर्वे में AI के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की जा सकती है। सर्वे में मीडियम टर्म में AI से रोजगार पर असर पड़ने का अनुमान दिया जा सकता है

Economic Survey 2024 : आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। आज पहले दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में चालू कारोबारी साल के लिए आर्थिक सर्वे पेश करेंगी। CNBC-आवाज जो मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक आर्थिक सर्वे में चालू कारोबारी साल के लिए 6.5 फीसदी से 7 फीसदी GDP ग्रोथ का अनुमान पेश किया जा सकता है। आर्थिक सर्वे में और क्या खास बातें कही जा सकती हैं ये बताते हुए सीएनबीसी -आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने कहा कि आर्थिक सर्वे में GDP ग्रोथ के अनुमान के अलावा और कई खास बातें कही जा सकती हैं।

इकोनॉमिक सर्वे: ग्रोथ का अनुमान

लक्ष्मण रॉय ने कहा कि आर्थिक सर्वे में 6.5 फीसदी से 7 फीसदी GDP का अनुमान पेश किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक ग्रोथ के रास्ते में 3 अहम चुनौतियां गिनाई जा सकती हैं। ये हैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात अच्छे नहीं हैं। एक्सपोर्ट के मोर्चे पर चुनौतियां बरकरार रहने का अनुमान है और कई इलाकों में मॉनसूनी बारिश से चुनौतियां बनी हुई हैं।


इकोनॉमिक सर्वे: फाइनेंशियल मार्केट

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर लक्ष्मण रॉय ने कहा कि आज आने वाले आर्थिक सर्वे में फाइनेंशियल मार्केट में तेजी पर चिंता जताई जा सकती है और आने वाले दिनों में फाइनेंशियल मार्केट में स्थिरता लौटने का अनुमान जताया जा सकता है।

इकोनॉमिक सर्वे: एग्री सेक्टर

लक्ष्मण रॉय ने आगे कहा कि आज के इकोनॉमिक सर्वे में एग्रीकल्चर को ग्रोथ इंस्ट्रूमेंट के तौर पर विकसित करने पर जोर दिया जा सकता है। इसके साथ ही एग्री सेक्टर में रिफॉर्म के उपाय सुझाए जा सकते हैं।

इकोनॉमिक सर्वे : रोजगार

सूत्रों के मुताबिक आज आने वाले इकोनॉमिक सर्वे में ये कहा जा सकता है कि कॉरपोरेट सेक्टर में मुनाफा तो बढ़ा है लेकिन मैनपावर में निवेश नहीं हुआ है। प्राइवेट सेक्टर को रोजगार के मौके बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए। अगर कॉरपोरेट सेक्टर ने रोजगार नहीं दिए तो डिमांड काफी कम हो जाएगी।

Economic survey 2024-25 Live Updates: PM मोदी ने बताया कैसा होगा आने वाला बजट, आज पता चलेगा कैसे हैं देश के आर्थिक हालात

इकोनॉमिक सर्वे : AI पर गंभीर चिंता

सूत्रों के मुताबिक इकोनॉमिक सर्वे में AI के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की जा सकती है। सर्वे में मीडियम टर्म में AI से रोजगार पर असर पड़ने का अनुमान दिया जा सकता है। AI से सर्विस सेक्टर में भी मीडियम टर्म में असर पड़ने की आशंका जताई जा सकती है। निजी सेक्टर से AI पर संतुलित नीति बनाने की सिफारिश की जा सकती है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।