Get App

बजट के एक दिन पहले बढ़त पर बंद हुआ बाजार, एक्सपर्ट्स ने चंबल फर्टिलाइजर, बिड़लासॉफ्ट, SBI और RBL बैंक में कराई खरीदारी

BirlaSoft के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 850 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी करनी चाहिए। BirlaSoft के शेयर में 870 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 825 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 31, 2024 पर 7:18 PM
बजट के एक दिन पहले बढ़त पर बंद हुआ बाजार, एक्सपर्ट्स ने चंबल फर्टिलाइजर, बिड़लासॉफ्ट, SBI और RBL बैंक में कराई खरीदारी
RBL Bank पर मिडकैप सेगमेंट से Geojit Financial Services के गौरांग शाह ने 260 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी

बजट के एक दिन पहले बाजार में जोश देखने को मिला। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स छोड़कर BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स चढ़े। फार्मा, रियल्टी, ऑटो शेयरों में अच्छी तेजी नजर आई। मेटल, FMCG, एनर्जी इंडेक्स चढ़े। IT, PSE, इंफ्रा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में खरीदारी नजर आई। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। वहीं बाजार बढ़त पर बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने चंबल फर्टिलाइजर्स, बिड़लासॉफ्ट, एसबीआई और आरबीएल बैंक के शेयर में दांव लगाने की राय दी।

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Chambal Fertilisers

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि चंबल फर्टिलाइजर्स के स्टॉक में फरवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 380 के स्ट्राइक वाली कॉल 12 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 15 से 17 से 19 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 9.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः BirlaSoft Future

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से बिड़लासॉफ्ट के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 870 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 825 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 850 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें