Interim Budget की घोषणाओं से कंजंप्शन स्टॉक्स में नहीं आई बड़ी तेजी, दिखा मिलाजुला असर

interim budget 2024: ब्रिटानिया, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल अपोलो हॉस्पिटल्स, टाइटन के शेयरों में 2-3 प्रतिशत तक ​की गिरावट आई। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, मारुति सुजुकी, मैक्सहेल्थ, डाबर, आयशर मोटर्स, मैरिको, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आईटीसी, डीमार्ट, टाटा पावर, ट्रेंट, में तेजी देखी गई। इस साल कंजप्शन शेयरों ने 30 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है

अपडेटेड Feb 01, 2024 पर 3:17 PM
Interim Budget 2024: इस साल कंजप्शन शेयरों ने 30 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है।

Interim Budget 2024: वित्त वर्ष 2024-25 का बजट (Budget 2024) पेश किए जाने के बाद कंजंप्शन शेयरों में  गिरावट और तेजी का मिलाजुला रुख देखने को मिला। निफ्टी इंडिया कंजंप्शन इंडेक्स के 30 शेयरों में से करीब 15 में तेजी और 15 में गिरावट रही। इस इंडेक्स के मुताबिक, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, मारुति सुजुकी, मैक्सहेल्थ, डाबर, आयशर मोटर्स, मैरिको, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आईटीसी, डीमार्ट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, डीएलएफ, टाटा पावर, ट्रेंट, में तेजी देखी गई। सबसे ज्यादा 11 प्रतिशत तक गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स चढ़ा, हालांकि इस शेयर की तेजी में बड़ा योगदान कंपनी के तीसरी तिमाही नतीजों का है।

मारुति में 5 प्रतिशत तक और डाबर इंडिया में 3 प्रतिशत तक की तेजी आई। दूसरी ओर टाटा पावर, ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, हीरो मोटोकॉर्प, एशियन पेंट्स, ब्रिटानिया, अपोलो हॉस्पिटल्स, नेस्ले इंडिया, टाइटन, भारती एयरटेल, इंडियन होटल्स, एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट देखी गई। ब्रिटानिया, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल अपोलो हॉस्पिटल्स, टाइटन के शेयरों में 2 प्रतिशत तक ​की गिरावट आई।

इस साल कंजप्शन शेयरों ने दिया 30% से ज्यादा रिटर्न


इस साल कंजप्शन शेयरों ने 30 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है। एनएसई की 29 दिसंबर की फैक्टशीट के अनुसार, भारती एयरटेल, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टाइटन कंपनी, मारुति सुजुकी, नेस्ले इंडिया, बजाज ऑटो और ट्रेंट, निफ्टी इंडिया कंजंप्शन इंडेक्स के वेटेज के हिसाब से 10 सबसे बड़े शेयर हैं।

Budget 2024 LIVE Updates

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।