India Interim Budget 2024 Highlights: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज छठी बार बजट पेश कर रही हैं। चुनावी वर्ष होने के चलते यह अंतरिम बजट ही है। बजट की शुरुआत में उन्होंने मोदी सरकार के 10 साल की उपलब्धियों का जिक्र किया। इस मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। लोगों को सरकार से आशा और उम्मीदें हैं। सबके साथ, सबके विकास के साथ देश आगे बढ़ रहा है। PM मोदी के नेतृत्व में देश को नई दिशा नया लक्ष्य मिला है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार का समावेशी विकास पर फोकस बना हुआ है। ग्रामीण विकास के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। देश में खाद्यान्न की चिंता दूर की गई है। सरकार का गरीब, महिला, युवा, किसान के सशक्तिकरण पर जोर है। गरीब कल्याण ही देश का कल्याण है।