Interim Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश कर दिया है। बजट घोषणाओं के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSU) के शेयरों पर मिलाजुला असर देखने को मिला। बजट 2024 में वित्त वर्ष 2025 के लिए पूंजीगत खर्च (Capital Expenditure) का टारगेट पिछले वर्ष से 11.1% बढ़कर 11.1 लाख करोड़ कर दिया है। वित्त वर्ष 2024 के लिए 10 लाख करोड़ रुपये पूंजीगत खर्च का टारगेट सेट किया गया था। बजट 2023 में पूंजीगत खर्च को एक साल पहले के मुकाबले 37.4 प्रतिशत बढ़ाया गया था।
