Union Budget 2022: मोदी सरकार बजट में पीएम किसान स्कीम के तहत मिलने वाली रकम को 6000 रुपये से बढ़ाकर 8000 रुपये कर सकती है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बजट में एग्रीकल्टर सेक्टर में एलोकेशन बढ़ा सकते हैं। तीन कृषि कानून वापिस लेने और पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के बीच किसानों को एक और तोहफा दे सकते हैं। अगले दो महीनों में यूपी, पंजाब, गोआ, उत्तराखंड और मणिपुर में चुनाव होने वाले हैं। 1 फरवरी 2022 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2022 पेश करेंगी।
माना जा रहा है कि 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण किसानों को लेकर बहुत सारी घोषणाएं कर सकती है। पीएम किसान के तहत 10.09 करोड़ किसानों को फायदा होता है। बीते साल एग्रीकल्चर सेक्टर को 65000 करोड़ रुपये आवंटित किये गए थे। अब इसे बजट में 6000 रुपये से बढ़ाकर 8000 रुपये किया जा सकता है।
बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के अकाउंट में सालाना 6,000 रुपये भेजे जाते हैं। ये पैसे 3 किश्तों में भेजे जाते हैं। हर किश्त में 2,000 रुपये भेजे जाते हैं। हर 4 महीने में एक किश्त आती है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी सभी फसलों के लिए एमएसपी (MSP) पर एक पैनल के गठन की घोषणा कर सकती हैं, जो आंदोलनकारी किसानों की एक प्रमुख मांग है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि बिलों को निरस्त करने की घोषणा करते हुए एमएसपी पर एक समिति की घोषणा की थी। एक्सपर्ट के मुताबिक इस तरह की घोषणाएं चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करेंगी क्योंकि ये किसी विशेष राज्य को टारगेट नहीं करती है।