इस बार बजट (Budget 2022) में फूड और फर्टिलाइजर के लिए आवंटन काफी बढ़ने की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को अपना चौथा बजट पेश करेंगी। फर्टिलाइजर सब्सिडी बढ़ने से कृषि क्षेत्र को फायदा होगा। ज्यादा सब्सिडी मिलने से फर्टिलाइजर कंपनियां किसानों को कम दरों पर फर्टिलाइजर बेच सकेंगी। कृषि क्षेत्र खासकर किसानों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं।