Union Budget 2023-24 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए बजट पेश करने वाली हैं। यह बजट परंपरा के मुताबिक सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। अगर आप बजट 2023 का भाषण लाइव देखना चाहते हैं संसद टीवी के ऑफिशियल चैनल नेशनल ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन पर देख सकते हैं। प यह भाषण इनके YouTube चैनल पर भी उपलब्ध होगा। पीआईबी बजट को ऑनलाइन स्ट्रीम भी करेगा। आप मनीकंट्रोल पर बजट अपडेट भी देख सकते हैं।
पेपरलेस फॉर्मेट में पेश होगा बजट
बजट भाषण आम तौर पर लगभग दो घंटे तक चलता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इसकी अवधि अलग-अलग रही है। 2020 से बजट पेपरलेस फॉर्मेट में पेश किया जा रहा है। इस साल भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेपरलेस फॉर्मेट में बजट पेश करेंगी। बजट तैयार करने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में आज गुरुवार, 26 जनवरी को'हलवा'सेरेमनी आयोजित किया गया था। बजट पेश होने के पांच दिन पहले हलवा सेरेमनी हो रही है।
बजट से पहले मनाई गई हलवा सेरेमनी
यह हर साल नई दिल्ली की राष्ट्रीय राजधानी में सचिवालय भवन के नॉर्थ ब्लॉक बेसमेंट में वित्त मंत्रालय के हेडक्वार्टर में आयोजित किया जाता है और इसमें वित्त मंत्री और अन्य उच्च पदस्थ अधिकारी शामिल होते हैं। आम तौर पर वित्त मंत्री द्वारा हलवे से भरे एक कड़ाई को हिलाकर और फिर इसे सहयोगियों को परोस कर उत्सव मनाया जाता है। हलवा सेरेमनी एक परंपरा है जो नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में दशकों से चली आ रही है। यहां खास प्रिंटिंग प्रेस भी है, जिसके ज़रिए 1980 से 2020 तक के बजट दस्तावेजों को छापा गया है। 2020 के बाद से बजट पेपरलेस हो गया है।