दो साल पहले सरकार ने टैक्स स्ट्रक्चर को आसान बनाने की कोशिश की थी। उसने बगैर एग्जेम्प्शंस वाली नई रीजीम शुरू की थी। लेकिन, कुछ ही टैक्सपेयर्स ने इसमें दिलचस्पी दिखाई। अब उम्मीद है कि सरकार टैक्स स्लैब्स में बड़ा बदलाव करेगी। 5 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं होगा। 5 से 10 लाख रुपये तक की इनकम के लिए टैक्स 10 फीसदी होगा। 10 से 20 लाख रुपये तक की इनकम पर टैक्स 20 फीसदी होगा। 20 लाख रुपये से ज्यादा की इनकम पर टैक्स रेट 30 फीसदी होगा। इसे ज्यादा इनकम पर 12 फीसदी सरचार्ज को हटाने की जरूरत है। इसकी वजह से टैक्स रेट 43 फीसदी तक पहुंच जाता है। इसे खत्म करने की जरूरत है। ज्यादा टैक्स की वजह से अमीर लोग देश छोड़कर सिंगापुर, दुबई और अमेरिका का रुख कर रहे हैं, जहां टैक्स सिस्टम अनुकूल है। हालांकि, बजट भाषण में कहा गया था कि सरचार्ज तभी लगेगा जब इनकम एक सीमा से ज्यादा होगी। लेकिन, बाद में कानून बनाकर इसे पूरी इनकम पर लागू कर दिया गया। बजट 2023 इसे ठीक करने का एक मौका है।