Union Budget 2023: निर्यात क्षेत्र को इस बार बजट से काफी उम्मीदें हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इंडिया में मैन्युफैक्टरिंग को बढ़ावा देने के लिए PLI सहित कई कदम उठाए हैं। मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने से निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा। अभी इंडिया आयात ज्यादा करता है, जबकि निर्यात कम करता है। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) इस बार बजट में उपायों का ऐलान कर सकती हैं। फेडरेलेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (FIEO) ने अपने सुझावों से फाइनेंस मिनिस्ट्री को अगवत करा चुका है। उसने कहा है कि सरकार को एक एक्सपोर्ट डेवलपमेंट फंड बनाना चाहिए। इसका आकार पिछले फाइनेंशियल ईयर के कुल एक्सपोर्ट का कम से कम 0.5 फीसदी होना चाहिए।
