यूनियन बजट 2023 : इलाज पर बढ़ते खर्च ने लोगों के लिए मुश्किल मुश्किल खड़ी कर दी है। हेल्थ सर्विसेज का इनफ्लेशन रेट रिटेल इनफ्लेशन रेट से ज्यादा है। इस वजह से हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम भी बढ़ा है। वित्त मंत्री यूनियन बजट (Budget 2023) में इलाज के बढ़ते खर्च से लोगों के लिए राहत का ऐलान कर सकती हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यूनियन बजट 2023 में इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80D के तहत हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर डिडक्शन की लिमिट बढ़ाई जा सकती है। इससे टैक्सपेयर्स को फायदा होगा। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करेंगी।
