Union Budget 2023: सरकार अगले फाइनेंशियल ईयर (2023-24) में फूड और फर्टिलाइजर सब्सिडी में बड़ी कमी कर सकती है। सरकार पर फिस्कल डेफिसिट (Fiscal Deficit) को घटाने का दबाव है। इस फाइनेंशियल ईयर के लिए सरकार ने फिस्कल डेफिसिट का 6.4 फीसदी का टारगेट तय किया था। अनुमान है कि अगले फाइनेंशियल ईयर में सरकार फिस्कल डेफिसिट का टारगेट और घटा सकती है। कोरोना की महामारी के दौरान सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए फूड और फर्टिलाइजर सब्सिडी बढ़ाई थी। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट (Union Budget) पेश करेंगी। माना जा रहा है कि वह बजट में सब्सिडी में कमी का ऐलान कर सकती हैं।
