Union Budget 2023: यूनियन बजट 2023 (Budget 2023) इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ावा देने वाला बजट होगा। इसमें सबसे ज्यादा फोकस मैन्युफैक्चरिंग पर होगा। ग्रीन पोर्टफोलियो के दिवम शर्मा यह उम्मीद जताई है। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने 1 फरवरी को पेश होने वाले यूनियन बजट के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर सरकार की प्राथमिकता में होना चाहिए। अगर इंडिया को मैन्युफैक्चरिंग में चीन का विकल्प बनना है तो सरकार को एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, सड़क, रेलवे और बंदरगाहों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करेंगी। यह अगले साल लोकसभा चुनावों से पहले केंद्र की मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा।
